Posts

Showing posts with the label ख़बरों की खबर

तरबूज और वो भी ढाई लाख का ....

बिल्कुल ठीक पढ़ा है आपने पर क्या आपने कभी ढाई लाख का तरबूज देखा या सुना या खाया है। हमने तो इससे पहले तरबूज की इतनी बड़ी कीमत नही सुनी थी। इतने कीमती तरबूज को तो खाते हुए लगेगा कि तरबूज फल नही बल्कि अपना रुपया खा रहे है। :) खैर ये तो रही हमारी बात तो चलिए आपको इस ढाई लाख के तरबूज के बारे मे भी कुछ बता दे। ये काले रंग का ८ किलो का Densuke watermelon माने तरबूज है।इसे जापान के उत्तरी द्वीप के hokkaido मे उगाया गया है। इसे जापान मे नीलामी के दौरान ६५०,००० येन मतलब ढाई लाख रूपये के आस-पास मे बेचा गया। जापान मे तरबूज को लोग उपहार के तौर पर देते है ।अब अपने हिन्दोस्तान मे कोई तरबूज उपहार दे तो लोग उपहार देने वाले के सर पर ही तरबूज को फोड़ दे। :) अरे आपको अभी भी हमारी बात पर यकीन नही आ रहा है तो इस लिंक को पढिये और इस काले तरबूज की फोटो देखिये और फ़िर बताइए कि क्या इससे पहले आपने ऐसा तरबूज देखा या सुना था। :)

आख़िर माँ को मिला इन्साफ

६ सालों से चल रहे नीतीश कटारा मर्डर केस मे विशाल और विकास यादव को उम्र कैद की सजा हो गई है।फरवरी २००२ मे नीतीश का मर्डर विशाल और विकास ने किया था और वजह थी यादव बंधुयों की बहन भारती यादव का नीतीश से प्यार करना। जो इस परिवार को बिल्कुल भी पसंद नही था। इस लड़ाई को नीतीश की माँ ने बड़ी हिम्मत से लड़ा क्यूंकि जहाँ एक तरफ़ वो थी वहीं दूसरी तरफ़ यू,पी,के डी.पी.यादव थे जिनके बारे मे तो सभी जानते है। इस ६ सालों मे कितने ही गवाह मुकर गए पर अजय कटारा जो की इस केस का मुख्य गवाह था उसकी गवाही ने इस केस को इसके अंजाम तक पहुंचाने मे मदद की। २ दिन पहले इस केस की सुनवाई खत्म हुई थी और आज इन दोनों भाइयों को उम्र कैद की सजा सुनाई गई। आज एक माँ की जीत हुई है। और आज ये कहने मे कोई संकोच नही है कि भगवान के घर देर है अंधेर नही।

हो गई ओलम्पिक मशाल की दौड़

ओलम्पिक मशाल और तिब्बतियों के विरोध के बीच मे ओलम्पिक मशाल का भारत मे आना और सही सलामत ओलम्पिक दौड़ का आयोजन हो जाना भारत सरकार इसे एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर मान रही है । पर क्या वाकई ये ओलम्पिक दौड़ का आयोजन सफ़ल रहा है । अब ये तो जानकार लोग ही बता पायेंगे । ओलम्पिक मशाल की दौड़ के बराबर ही तिब्बतियों ने भी एक मशाल रैली निकाली थी । कल जिस दौड़ को दोपहर एक बजे शुरू होना था वो शाम को ४ बजे शुरू हुई । और उसपर भी इतनी सुरक्षा जितनी तो शायद देश के प्रधान मंत्री या राष्ट्रपति की भी नही होती । तकरीबन १७००० सुरक्षा कर्मी लगाए गए थे । खैर मशाल की दौड़ जब शुरू हुई और जो देखने को मिला उसमें ना तो खेल भावना दिखी और ना ही लोगों या जनता मे इस ओलम्पिक मशाल की दौड़ को देखने के लिए कोई उत्साह दिखा । वैसे लोगों मे अगर उत्साह होता भी तो बेचारे सिर्फ़ सुरक्षा कर्मी को ही देख पाते क्यूंकि मशाल को देख पाना तो नामुमकिन ही था । तीन ...

गोली मार भेजे मे....

ये कल्लू मामा वाला गाना आज के समय मे चारों तरफ़ दिखाई दे रहा है। क्या यू.पी.क्या बिहार,क्या मुम्बई और क्या दिल्ली। बस दो गोली और सामने वाला ढेर।गोली मारने वाले को तसल्ली की उसने अपना हिसाब चुका लिया। पहले तो हिन्दी फिल्मों मे जितना खून-खराबा देखने को मिलता था उतना तो अब आम जिंदगी मे रोज ही देखने को मिल रहा है। यू.पी.का नोएडा तो जैसे आजकल गोली मारे जाने के लिए ही न्यूज़ मे आ रहा है।तीन दिन पहले ११ बजे रात मे एक एयर होस्टेस की तीन मोटर साइकिल सवार गोली मार कर हत्या कर देते है । अभी ये न्यूज़ ख़त्म भी नही हुई थी की दिल्ली मे गोली मारकर व्यापारी की हत्या करने की ख़बर आ गई। अभी इन दो गोली मारे जाने की खबर आ ही रही थी की हरियाणा के दस साल के बच्चे की ख़ुद को गोली मारने की खबर आई।तभी दोपहर मे मुजफ्फर नगर मे एक कार मे एक लड़के और लड़की का मृत शरीर मिला और उन दोनों की मौत भी गोली लगने से हुई थी। अब ये हत्या थी या आत्महत्या ये तो पता नही। कभी आर्मी के तो कभी पुलिस के जवान या तो ख़ुद को गोली मार लेते है या दूसरे को गोली मार देते है। लगता है गन या पिस्तौल का लाईसेंस मिलना बड़ा आसान हो गया ...

इतने असंवेदनशील कैसे हो रहे है हम . ...

आज सुबह से एक न्यूज़ आ रही थी जिसमे एक लड़की ने किसी राम कुमार पर रेप का आरोप लगाया । लड़की को सभी न्यूज़ चैनल पर दिखाया जा रहा था जिसमे उस लड़की की दो औरतें चप्पल से पिटाई कर रही थी। और कुछ उसी गली-मोहल्ले के लड़के हंस रहे थे ,ताली बजा रहे थे और यहां तक की नाच भी रहे थे। और इतने पर ही वे लड़कों शांत नही हुए बल्कि उन लड़कों मे से एक लड़के ने तो उस लड़की को पीछे से लात भी मारी ।और ये भी न्यूज़ मे बताया गया की उस लड़की की पिटाई पुलिस के सामने हो रही थी। पर पुलिस ने ना तो इस मार-पीट को रोकने की कोशिश की और ना ही उस लड़की को बचाने की। आज कल हम इतने असम्वेदन शील कैसे होते जा रहे है ? तकरीबन हर रोज इस तरह की कोई ना कोई घटना देखने को मिल जाती है। पहले तो नही पर दोपहर बाद पुलिस ने उन लोगों के ख़िलाफ़ केस रजिस्टर कर लिया है।

ये कैसी सोसाइटी ....

मुम्बई मायानगरी की एक बड़ी ही दिल मे हलचल मचाने वाली न्यूज़ देखी । मुम्बई की एक ग्रुप हाऊसिंग सोसाईटी जहाँ सारे घरों मे हिंदू जैन परिवार रहते है उसी सोसाइटी मे एक मुस्लिम परिवार भी रहता है । पर सोसाइटी के लोगों ने इस मुस्लिम परिवार के घर का पानी और बिजली बंद कर रक्खी है । पिछले २ सालों से ये परिवार लालटेन और मोमबत्ती की रौशनी से अपने घर मे उजाला करता है । और मुनिस्पल्टी के नल से जरी कैन मे पानी भर - भर कर अपने घर लाता है । वो भी सीढियों के रास्ते क्यूंकि लिफ्ट मे तो उनको चलने की मनाही है । हफ्ते मे एक दिन वो अपने किसी दूसरे रिश्तेदार के घर जा कर परिवार के कपड़े धोते है । इस मुस्लिम परिवार का कहना है कि बिजली - पानी के लिए उन्होंने १ . २५ लाख का डिपॉजिट भी सोसाइटी को ९ महीने पहले दे दिया था पर आज तक ना तो पानी और ना ही बिजली उनके घर मे आई । इस परिवार को सोसाइटी से बाहर करने के लिए भी बाकी दूसरे परिवार लगे हुए ह...

कहीं टीम इंडिया की लुटिया फ़िर ना डूब जाए

क्या आपको हमारी बात पर यकीन नही हो रहा है।लीजिये सारी जगह शोर मचा हुआ है। अरे अब ग्रेग के बाद गैरी जो आ गए है । बड़ी मुश्किल से तो टीम इंडिया गुरु ग्रेग के बताये हुए नुस्खों से बाहर निकल पायी और टीम इंडिया मे दुबारा भरोसा बनना शुरू हुआ पर लगता है बी.सी.सी.आई. से टीम इंडिया और भारतीय जनता की खुशी देखी नही जा रही है तभी तो एक नया कोच गैरी क्रिस्टन टीम के लिए रख लिया गया है। एक ग्रेग को रख कर देखा और नतीजा जो हुआ वो सारा भारत क्या सारी दुनिया जानती है कि किस तरह टीम इंडिया विश्व कप मे हारी थी और वो भी बांगला देश के हाथों। पर शायद अभी भी बी.सी.सी.आई को कुछ और ही मंजूर है।तभी तो फ़िर एक बार नया विदेशी कोच लाया गया है। भाई जब भारतीय मैनेजर और कोच टीम इंडिया को सही राह दिखा रहे है तो फ़िर विदेशी कोच की क्या जरुरत है। पर बी . सी . सी . आई और पवार साब को कौन समझाए । पवार साब अपने मंत्रालय की बजाय क्रिकेट मे लगे रहते है।पर क्रिकेट की तरह अगर अपने मंत्रालय पर जरा ध्यान दे तो शायद ज्यादा बेहतर होगा। (क्या पता किसानों का कुछ भला ही हो जाएक्यूंकि लोन माफ़ी मे तो बहुत सारे गड़बड़ घ...

इश्क-विश्क प्यार-.....

कल तीन महीने के दौरे के बाद टीम इंडिया कल भारत लौटी तो उसका जोरदार स्वागत हुआ और ढेर सारे इनाम भी दिए गए। अभी ये जश्न थमा भी नही था कि सारे न्यूज़ चैनल सभी नए और अविवाहित खिलाड़ियों की शादी और इश्क के चक्कर मे पड़ गए।कहीं धोनी को दिखाते की उनके लिए किस तरह लड़कियां शादी का प्रस्ताव रख रही है तो कहीं युवराज को दिखाते की उनकी शादी होते-होते रह जाती है। तो कहीं प्रवीण कुमार को दिखाते की उनके लिए कितने रिश्ते आ रहे है। तो कहीं इरफान पठन को दिखाते और उनके प्यार की कहानी बताते । अरे भइया अभी-अभी तो धोनी और युवराज का दीपिका के साथ नाम जुड़ने का अंजाम देख चुके है कि युवराज को उससे उबरने मे कितना समय लगा वो तो जैसे खेलना ही भूल गए थे। अब इरफान पठन कल दिल्ली मे हुए जश्न मे शामिल नही थे तो उसका कारण भी इश्क बताया जा रहा है कि कल इरफान मुम्बई से सीधे अपनी गर्ल फ्रेंड से मिलने चले गए थे।अरे जरा कुछ दिन सब्र तो कर लो। अच्छे भले और सुधरे हुए खिलाड़ियों को क्यों बिगाड़ने मे लगे है ये सभी चैनल वाले। यूं तो प्यार करना कोई ग़लत बात नही है पर ये चैनल वाले जिस तरह से प्यार की रेड़ पीटते है कि बस...

बेलिबास योगा ( गुरु और रूप अनेक )

योगा जिसे भारत मे सदियों से ऋषि मुनि और साधू संत लोग करते आए है आज देश विदेश मे मशहूर हो रहा है।माना जाता है कि आज कल की भाग दौड़ भरी जिंदगी मे योगा करने से लोग स्वस्थ रहते है।योगा करने के लिए खुले माहौल जैसे बगीचे मे ,नदी या समुन्दर किनारे को सबसे अच्छा माना जाता रहा है। आज कल योगा बहुत ही ज्यादा प्रचलित हो रहा है । हर कोई योग गुरु बन रहा है। २०-२५ साल पहले दूरदर्शन पर भी योगा दिखाया जाता था जिसमे गुरु (सरदारी लाल सहगल) के दो शिष्य एक महिला और एक पुरूष उनके बताये हुए आसान करते थे। और गुरु बताते थे कि किस तरह से आसन करना है और किस आसन से कौन से रोग ठीक होते है वगैरा - वगैरा । कुछ समय बाद धीरेन्द्र ब्रह्मचारी और डॉली जी का कार्यक्रम दूरदर्शन पर आना शुरू हुआ जिसमे डॉली जी लोगों की समस्याएँ पढ़ती थी और धीरेन्द्र ब्रह्मचारी उनका जवाब देते थे और योग के विभिन्न आसान बताते थे। श्री श्री रवि शंकर जी भी योगा और मेडिटेशन और सुदर्शन क्रिया पर जोर देते है। ना केवल देशी बल्कि विदेशी लोग भी बड़ी संख्या मे इनके भक्त है।इनके एक-एक शिविर मे २५ से ३० हजार लोग आते ह...

अप्पू (घर)अब चला जायेगा

अप्पू घर इस नाम से ना केवल दिल्ली वाले अपितु दूसरे प्रदेश और शहरों के लोग भी वाकिफ है।अप्पू घर amusement park जो कि एक तरह से दिल्ली की पहचान सा बन गया था अब ना केवल अपनी पहचान बल्कि अपना अस्तित्व ही खोने जा रहा है।अप्पू घर जिसे बने २३ - २४ साल हो गए है पर अभी तक इतने सालों के बाद भी अप्पू घर घूमने वालों के जोश मे कोई कमी नही आई । किसी भी रविवार को अप्पू घर के बाहर लोगों की भारी भीड़ देखी जा सकती थी।यहां झुला झूलने के लिए लोग बिना सर्दी गर्मी कि परवाह किए घंटों लाइन मे खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते देखे जा सकते थे। ( थे इसलिए क्यूंकि बीते रविवार यानी १७ फरवरी से अप्पू घर बंद हो रहा है ) अप्पू घर से तो हमारी भी बहुत सारी यादें जुड़ी हुई है। जब बेटे छोटे थे तो अक्सर ही अप्पू घर जाते थे।और घंटों बच्चे झुला झूलते थे जैसे मोनो रेल , स्माल कार , उड़न तश्तरी , बाईक्स , और ना जाने क्या - क्या। और पिछले २३ - २४ ...

वेलेन्टाईन डे यानी खतरे की घंटी

आज वेलेन्टाईन डे है यानी प्यार करने वालों के लिए खतरे की घंटी। पिछले तीन-चार दिनों से हर प्रदेश मे अलग -अलग तरह से लड़के-लड़कियों को आपस मे मिलने से रोकने के लिए नए-नए तरीके अपनाए जा रहे है। भोपाल मे जहाँ बजरंग दल के लोग कहते है कि वो आज के दिन जहाँ भी किसी प्रेमी जोड़े को देखेंगे तो उनके माता-पिता को बुलाकर उनकी वहीं शादी करा देंगे, तो उत्तर प्रदेश मे ये कहा जा रहा है कि अगर कोई भी लड़का-लड़की घूमते हुए दिखेंगे तो उनका मुंह काला करके घुमाया जायेगा । भोपाल मे जहाँ एक तरफ़ बजरंग दल लोगों को घर मे रहने की धमकी दे रहा है वहीं भोपाल मे महिलाओं ने एक गदा धारी सेना भी बनाई है प्यार को बचाने की । इस गदा धारी महिला सेना का कहना है की वो प्रेमी जोडों को बजरंग दल से बचाने और मुहब्बत को जिंदा रखने के लिए सारे शहर मे घूमेंगी । तकरीबन हर साल कोई ना कोई दल धमकी देता है ,दुकानों मे तोड़-फोड़ करता है ,लड़के-लड़कियों की पिटाई करते है पर आख़िर क्यों । जहाँ हर जगह आज के दिन रोक-टोक है वहीं गोवा के अखबार वेलेन्टाईन डे सेलिब्रेशन के लिए व...

संजय की शादी (देश की सबसे बड़ी खबर)

सारे टी . वी चैनल के मुताबिक आज देश की सबसे बड़ी खबर संजय दत्त की शादी है। आज सुबह से सारे टी.वी.चैनल संजय दत्त की शादी की खबर से भरे पड़े है।कि संजय दत्त और मान्यता की शादी हिंदू रीति-रिवाज से आज हो रही है जबकि गोवा मे अभी हाल ही मे उनकी कोर्ट मैरेज हो चुकी है।सुबह से चैनल वाले लगे है कि क्या संजय कि बहनें शादी मे शामिल होंगी या नही ।कोई चैनल कहता कि संजय ने शादी का निमंत्रण अपनी बहनों को दिया है तो कोई कहता है कि निमंत्रण नही दिया है। कभी कहते है कि प्रिया दत्त ने इस शादी पर कुछ भी कहने से इनकार किया तो कभी कहते है कि संजय ने अपनी बहनों को शादी मे नही बुलाया है। बहनों को अपने भाई की शादी मे शिरकत करनी चाहिऐ क्यूंकि जब उसके बुरे वक्त मे साथ दिया है तो अच्छे वक्त मे भी साथ देना ही चाहिऐ । और ख़ुशी का हकदार तो हर कोई होता है। संजय दत्त की शादी हो रही है तो एक चैनल ने तो बनारस के एक पंडित जी से ही पूछना शुरू कर दिया की उसकी ये शादी सफल होगी या नही और पंडित जी बेचारे बार-बार यही कहते रहे की आज चूँकि बसंत पंचमी है तो आज का दिन शादी के लिए बहुत शुभ है।अब शादी चलती है या नही इ...

ठाकरे का राज या ....?

आज कल राज ठाकरे की महाराष्ट्र नव निर्माण सेना कुछ अधिक जोश मे नजर आ रही है। पिछले कुछ दिनों से रोज ही किसी ना किसी वजह से समाचारों मे रहती है कहीं तोड़-फोड़,तो कहीं धरना, क्यूंकि अगर ऐसा नही करे तो कहीं लोग उनकी पार्टी को भूल ही ना जाये। राज ठाकरे जब तक बाल ठाकरे के साथ थे तब तक तो काफी ठीक थे पर अब तो उनका और उनकी पार्टी का नाम किसी ना किसी विवाद मे ही आता है। ऐसा लगता है महाराष्ट्र को अगर इन्होने नही बचाया तो महाराष्ट्र तो ख़त्म ही हो जाएगा। जब अमर सिंह ने मुम्बई मे यू.पी.दिवस मनाने की घोषणा की तो ठाकरे ने कहा की वो अमर सिंह को मुम्बई मे घुसने नही देंगे और राज ठाकरे का कहना है की मुम्बई मे उत्तर भारत के लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है जिससे महाराष्ट्र को खतरा है।और राज ठाकरे का गुस्सा इस बात पर भी है की अमिताभ बच्चन जो की यू.पी. के है वो यू.पी. के विकास के लिए तो काम कर रहे है पर महाराष्ट्र के लिए नही। लो भाई एक महा विद्यालय की घोषणा से ही पूरे उत्तर प्रदेश का विकास हो जाये तो क्या बात है । ठाकरे शायद मुम्बई से उन सभी लोगों यानी माइग्रेंट को मुम्बई से बाहर न...

अगर दिल्ली मे बर्फ गिरे .....

कैसा लगेगा अगर दिल्ली मे बर्फ गिरने लगे तो ,कुछ अजीब और आश्चर्य करने वाली बात है। अब जिस तेजी से दिल्ली का तापमान नीचे जा रहा है और जैसा कि आज तक ने सुबह से दिखाया भी है । पूसा संस्थान मे कुछ पत्तों पर बर्फ की बूँद सी दिखाई और तापमान जीरो से भी नीचे बताया गया ।वैसे पूसा हमेशा पूरी दिल्ली के मुकाबले थोड़ा ज्यादा ठंडा रहता है । इसका कारण एक तो इस संस्थान मे हरियाली बहुत है और साथ ही ये एरिया काफी खुला -खुला सा भी है। और इसीलिए बाक़ी दिल्ली की तुलना मे यहां तापमान २ डिग्री कम ही रहता है। दिल्ली मे ठंड का असर हमारी टीम इंडिया पर भी पड़ गया।और आज टीम इंडिया twenty-२० का मैच ऑस्ट्रेलिया से हार गयी। जितने गर्म खेल मतलब जितने जोरदार खेल की सब उम्मीद कर रहे थे उस पर पानी फिर गया।और जहाँ सारे देश या यूं कहें सारी दुनिया इस बात का इंतजार कर रही थी की आज तो धोनी की युवा टीम उन कंगारुओं को धो डालेगी पर हो गया उल्टा। कंगारुओं ने ही धो डाला और वो भी ऐसा की twenty-२० वर्ल्ड चैम्पियन कुछ कह सकने लायक ही नही रहे।पर धोनी और उसके धुरंधरों ने इसे एक प्रैक्टिस मैच मान कर खेला और शायद यही टीम की ह...

ऐश्वर्या बच्चन कन्या महाविद्यालय

कल अमिताभ बच्चन ने अपनी बहु अब नाम तो हम सभी जानते है ऐश्वर्या के नाम से बाराबंकी के दौलतपुर मे ऐश्वर्या बच्चन कन्या महाविद्यालय खोलने की घोषणा की और इसके लिए पूरा बच्चन परिवार मुम्बई से बाराबंकी गया जहाँ बड़ी ही धूम-धाम से इस की घोषणा की गयी। अब बच्चन परिवार हो और अमर सिंह और मुलायम सिंह ना हो ऐसा भला कहाँ हो सकता है। और कल से बेहतर दिन तो शायद हो ही नही सकता था अरे भाई कल अमर सिंह का जन्मदिन जो था। :) वैसे तो कन्या महाविद्यालय खोलने का उनका विचार बहुत ही नेक है। और इसमे कोई दो राय भी नही है। अभी हाल ही मे अमिताभ बच्चन ने पटना की दो छोटी बच्चियों को जिन्हें उनके माँ-बाप ने छोड़ दिया था उनकी पढाई वगैरा का खर्चा भी उठाने की घोषणा की थी। क्या अच्छा हो अगर अमिताभ बच्चन अपने पिता हरिवंश राय बच्चन जी के नाम से भी कोई संस्थान शुरू करें क्यूंकि उत्तर प्रदेश मे अभी भी बहुत कुछ किया जा सकता है। कल ऐश्वर्या के नाम से महाविद्यालय खुला और आज अमर सिंह ने भी अपने नए बंगले का नाम ऐश्वर्या रख लिया।

गोवा के गणतंत्र दिवस की कुछ झलकियाँ

Image
आज २६ जनवरी है यानी गणतंत्र दिवस । आज सारा भारत वर्ष ५९ गणतंत्र दिवस मना रहा है।गोवा मे भी गणतंत्र दिवस जोर-शोर से मनाया जा रहा है।इस परेड को देखने के लिए गोवा के गवर्नर के अलावा के गोवा के मुख्यमंत्री,मुख्य सचिव,मंत्रिगन ,और आम जनता पंजी के कम्पाल मैदान मे एकत्रित हुई. गोवा के गवर्नर एस.सी. जमीर ने परेड का निरीक्षण किया।और उसके बाद परेड की सलामी ली जिसमे सेना के तीनों बल (थल,वायु,जल सेना ),पुलिस,एन.सी.सी.तथा स्कूल के बच्चे ने भाग लिया । सलामी के बाद गवर्नर ने लोगों को पदक प्रदान किये। और उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुआ जिसमे करीब डेढ़ हजार से ज्यादा बच्चों ने भाग लिया । कार्यक्रम शुरू होने के पहले तिरंगे रंग के गुब्बारे भी उडाये गए। इस कार्यक्रम का हमने विडियो बनाने की कोशिश तो की है पर विडियो ज्यादा साफ नही आया है। इसलिए हम यहां पर कुछ फोटो ही लगा रहे है। बाद मे विडियो अपलोड करेंगे। इस फोटो मे बच्चों ने देश मे फ़ैल रहे आतंक को दिखाया गया है। साढ़े पांच सौ स्पेशल चिल्ड्रेन ने इस कार्यक्रम को प्रस्तुत किया जिसमे इन बच्चों ने तीन गानों पर डांस क...

कुएं मे शेर

Image
क्या आपको यकीन नही आ रहा है की कुएं मे शेर भी हो सकता है तो लीजिये सबूत हाजिर है। :) अब बताइये कुएं और शेर से कुछ याद आया की नही। जी हाँ आप ने बिल्कुल सही समझा हम चालाक खरगोश और शेर की कहानी की ही बात कर रहे है । बचपन मे तो केवल कहानी मे पढ़ा था और अपने बच्चों को भी ये कहानी कई बार सुनाई थी पर शेर को कुएं मे देखने का मौका पहली बार लगा। कुछ पुलिस वाले दिखेंगे जो उस खरगोश को ढूंढ रहे है जिसने इस शेर को कुएं मे गिराया है। :) नोट - इस शेर को कहाँ और किस खरगोश ने गिराया ये तो हम नही जानते है क्यूंकि इस की फोटो खींचने के लिए हम कैमरा लेने जो चले गए थे ।

तारे आस्मां मे

ये खबर तो कल शाम को ही आज तक ने दिखाई थी और आज सुबह जी न्यूज़ और आज तक दोनों चैनल पर ये खबर आ रही थी।तो सोचा आप लोगों तक भी ये खबर पहुंचाई जाये। खबर ये है की दर्शील जिसने तारे जमीं पर मे ईशान की भूमिका निभाई थी उसे अभी हाल ही मे हुए स्टार स्क्रीन अवार्डस मे बेस्ट चाइल्ड ऐक्टर और स्पेशल ज्यूरी अवार्ड का खिताब दिया गया है पर दर्शील का कहना है कि चूँकि वो तारे जमीं पर फिल्म का हीरो है इसलिए उसे बेस्ट ऐक्टर अवार्ड दिया जाना चाहिऐ ना की बेस्ट चाइल्ड ऐक्टर का। दर्शील ने तो यहां तक कह दिया है कि वो ऐसे किसी भी अवार्ड कार्यक्रम मे नही जाएगा जहाँ उसे बतौर चाइल्ड ऐक्टर अवार्ड दिया जाएगा।उसका कहना है कि अवार्ड देना है तो बेस्ट ऐक्टर का दो और नोमिनेशन भी बेस्ट ऐक्टर की श्रेणी मे होना चाहिऐ ना की एक अलग बाल कलाकार की श्रेणी मे ।अभी तक तो शाह रुख खान ही कहते थे आई एम द बेस्ट और अब दर्शील भी यही कह रहे है की वो ही बेस्ट है। अवार्ड से एक और अवार्ड भारत रत्न भी आजकल बहुत चर्चा मे है। अडवानी जी ने अटल बिहारी बाजपेई के नाम की सिफारिश की तो मायावती ने कांशी राम के नाम की तो किसी ने ज्योति बासु त...

जरदारी चले सोनिया की राह

बेनजीर भुट्टो की मौत के बाद पाकिस्तान मे पी.पी.पी. की कमान कौन संभाले पहले तो ये ही निश्चित नही हो पा रहा था। खैर बेनजीर के बेटे बिलावल जरदारी जो कि मात्र उनीस साल के है मतलब अभी बालिग नही हुए है पर उन्हें पी.पी.पी.का अध्यक्ष बना दिया गया है। अध्यक्ष बनने के पहले बिलावल अपने नाम मे भुट्टो नही लगते थे पर अध्यक्ष बनने के बाद से वो अब अपना नाम बिलावल भुट्टो जरदारी लिखने लगे है । अभी हाल ही मे जरदारी ने अपने एक interview मे कहा है कि वो सोनिया गांधी से बहुत प्रभावित है और सोनिया गांधी की तरह ही जरदारी भी अपनी पार्टी को अपना समर्थन और सहयोग देते रहेंगे।मतलब त्याग और बलिदान :) । और अपनी पार्टी के लिए ही वो काम करेंगे पर वो किसी भी पद पर नही रहेंगे।चलिए बाक़ी का interview आप यहां पर क्लिक करके पढ़ सकते है। अब जरदारी सोनिया जैसा बन पाते है या नही या पाकिस्तान मे उन्हें वैसा ही सहयोग मिलेगा जैसा भारत की जनता और नेता सोनिया गांधी को देते है।ये तो समय ही बतायेगा । आपको क्या लगता है ?

ये जीतना भी कोई जीतना है कंगारूओं

आज सिडनी मे खेले गए दूसरे टेस्ट मैच मे ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को हरा कर २-० की बढ़त तो हासिल कर ली है पर क्या ये बढ़त ऑस्ट्रेलिया जैसी चैम्पियन टीम को उसके अच्छे खेल की बदौलत मिली ?शर्म आनी चाहिऐ इन कंगारूओं को जो ऐसी जीत पर खुश हो रहे है। पर अफ़सोस इस बात का है टीम इंडिया ने कोई खास अच्छा प्रदर्शन नही किया। इस मैच को भारत से जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने साम , दाम , दंड , भेद , इन सभी का भरपूर सहारा लिया। फिर वो भले ही ग्यारह की बजाय तेरह खिलाडी ही क्यों न हो ११ खिलाडी +२ एम्पायर बकनर और बेन्सन । एम्पायर भी ऐसे जिन्हें पहले से ही कह दिया गया था की कुछ भी हो जाये बस ऑस्ट्रेलिया के खिलाडियों को आउट नही देना है और भारतीय खिलाडियों को जबरदस्ती ही आउट देना है।वरना symonds जो की ३५-३६ के आस-पास आउट हुए थे उन्हें एम्पायर ने आउट नही दिया और जिसका नतीजा ये हुआ की symonds ने शतक बना लिया था ,वहीं द्रविड़ और गांगुली को गलत आउट दे कर भारत को मैच ही हरवा दिया। तीसरे दिन के खेल के बाद लग रहा था कि भारत ये मैच ड्रा करवा लेगा पर भारत को हार ही मिली। और इसका सबूत तो हम ...