Posts

Showing posts with the label निक नेम्स

निक नेम्स ( nick names )

निक नेम यानी कि घर मे प्यार से बुलाने वाला नाम । घरों मे बच्चों को बुलाने के लिए निक नेम्स रखना कोई नई बात नही है । हर माता - पिता या दादा - दादी , नाना - नानी अपने बच्चों के घर मे बुलाने का नाम अलग और बाहर ( स्कूल ) बुलाने का नाम अलग रखते है । निक नेम कि सबसे बड़ी खासियत ये है कि बचपन मे तो ठीक है पर जब ये बच्चे बड़े हो जाते है और ख़ुद भी बच्चों के माँ - बाप बन जाते है पर तब भी इन्हे इनके निक नेम से ही बुलाया जाता है । क्यूंकि कोई और नाम बुलाने मे बड़ा ही पराया पन लगता है । पर चाहे जो हो ये निक नेम होते बड़े ही प्यारे है । क्या हमने कुछ ग़लत कहा। पप्पू, मुन्नी , गुडिया , बेबी , बबली , गुड्डू , पिंकी , चिंकी , मिक्की , मुन्ना , चिंटू , चीकू , नंदू , मुन्नू , और भी ना जाने कितने ही ऐसे निक नेम हम आम तौर पर घरों मे सुनते है । हमे यकीन है कि इनमे से कोई ना कोई निक नेम तो आपका भी होगा ही । :) पर कभी - कभी कुछ अलग से नाम भी सुनने ...