Posts

Showing posts with the label twenty-२० world cup

वाह इसे कहते है चक दे इंडिया

कल के twenty-२० मैच मे यंग टीम इंडिया ने चक दे इंडिया को सही अर्थों साबित कर दिया है और पुरे देश-विदेश मे सिर्फ चक दे इंडिया ही सुनाई दे रहा है। क्या जीत थी .उफ़ इतनी रोमांचक कि हर बॉल पर लगता की अब गए की तब गए।पर आख़िर मे टीम मे नए आये जोगिंदर ने विकेट लेकर भारत का विश्व चैम्पियन बनने का सपना साकार कर दिया। चौबीस साल लग गए विश्व चैम्पियन बनने मे । इधर इंडिया बना विश्व चैम्पियन और उधर पूरा देश पटाखों की आवाज से गूँज गया। बी . सी . सी . आई . ने इन खिलाड़ियों को १२ करोड़ का इनाम देने की घोषणा कर दी है । और ये टीम इनाम की हकदार भी है । युवराज को स्पोर्ट्स कार और एक करोड़ का इनाम भी दिया जाएगा । क्या बात है बल्ले - बल्ले । धोनी की कप्तानी मे टीम इंडिया ने तो कमाल ही कर दिया । पहली कप्तानी मे विश्व कप जीतना किसी कमाल से कम तो है ही नही । इस बार तो जितनी टीम की तारीफ की जाये वो कम है । और धोनी ने जीतने के बाद भी जैसा संतुलन बनाए रखा वो काबिले तारीफ है । और जैसा धोनी ने कहा की वो हमे...