Posts

Showing posts with the label #निक नेम्स #मि. मूनी #

खट्टे मीठे से निक नेम्स

जैसे बहुत सारी बातें और चीज़ें लुप्त होती जा रही है वैसे ही आजकल निक नेम या घर मे प्यार से बुलाये जाने वाले नाम भी कुछ लुप्त से होते नज़र आ रहे है या यूँ कहें कि अब कम सुनने में आते है । पर पहले हर घर मे गुड्डी, गुडडू ,बबली, बबलू ,गुड़िया ,गुडडा ,बेबी ,डब्बू ,बबबू , पपपू ,गाबू, बाबू ,भइया , हनी ,गुडडन ,मुन्नी ,मुन्ना ,चीकू,पीकू, मुन्नू , मिकी, दीपू ,फततू , नीटू ,चिया,चुम्मू ,पिंकी ,पिंकू ,गुल्लू गुल्ला ,लडडू जैसे नाम किसी ना किसी के हुआ ही करते थे । 😁 ये तो हमें याद आये पर इनके अलावा और भी बहुत सारे निक नेम्स होते है । चलिये आज ऐसे ही कुछ नाम हम बताते है । चलिये हम अपने ही कुछ नामों से शुरूआत करते है । क्यूँ आश्चर्य हो रहा है अरे भई हमें घर मे कई नाम से पुकारा जाता था । चूँकि हम हमेशा से गोल मटोल है तो हमारे पापा हमें ढोलक कहते थे। मम्मी प्यार से मंटू कहती थी । हमारे बाबा हमें टुनटुन कहते थे । हमारी दीदी लोग मुन्नी और गुड़िया और हमारे भइया हमें बकटुनिया कहते । 😃 ये तो हुये हमारे नाम चलिये अब कुछ और नाम बताते है । पोप --हमारे दादा मतलब ताऊ जी का नाम था चूँकि वो बहुत गोरे थ...