Posts

Showing posts with the label #फैशन #शरारा # प्लाज़ो #राज कपूर # साधना #आशा पारिख #बैलबॉटम #सायरा बानो

फ़ैशन घूम फिर कर वही

अब आख़िर फ़ैशन मे क्या नया क्या पुराना । घूम फिर कर वही फ़ैशन बार बार आता है । वो चाहे लड़कों का हो या लड़कियों का । आजकल अगर पुराने गाने या फ़िल्मे देखे तो लगता है कि अरे आजकल तो इसी तरह का पहनावा फ़ैशन मे है । ये माना जाता है कि फ़िल्म स्टार जो पहनते है वही फ़ैशन बन जाता है। पर हमारा मानना है कि हम जिस कपड़े को पहनकर ख़ुश होते है और अपने आप को जो अच्छा लगता है वो फ़ैशन है । वैसे फ़ैशन का स्टाइल घूम फिर कर नया पुराना होता रहता है। जो पहले की फ़िल्मों मे फ़ैशन दिखता था आजकल वही फ़ैशन वापिस दिख रहा है । जहां लड़कियों मे शरारा ,गरारा,लहंगा ,प्लाजो़,( जिसे पहले पैरलल कहा जाता था ) बैलबॉटम ,चूड़ीदार ,सलवार,पटियाला सलवार,लैगिंग ( जो सलैकस से मिलता जुलता है ) ,लॉंग टॉप,शॉर्ट टॉप ,अनारकली सूट,जीन्स कभी टाइट तो कभी ढीली ,कभी पतली मोहरी तो कभी चौड़ी मोहरी ,फ़्रॉक आदि पहले भी पहने जाते थे और आजकल फिर से इन्हीं का चलन हो गया है। तो वही लड़कों मे भी वही पुराना फ़ैशन थोड़ा नये रूप मे दिखाई देता रहता है। पैन्ट और जीन्स मे मोहरी कभी चौड़ी तो कभी पतली, कुर्ता ,पाजामा ,पठान सूट,बैलबॉटम ,सफ़ारी सू...