Posts

Showing posts with the label तमिल नाडू

बुल फाईट (कौन बड़ा जानवर है)

बुल फाईट एक ऐसा खेल है जो इंसान और ( जानवर ) सांड के बीच मे खेला जाता है । या फिर दो सांडों की लड़ाई भी कराई जाती है । इस बुल फाईट के खेल को देख कर ये समझना मुश्किल हो जाता है की आदमी बड़ा जानवर है या सांड । भारत मे तो इस खेल के दोनों रुप प्रचलित है । बुल फाईट का खेल स्पेन , फ़्रांस , लैटिन अमेरिका , पुर्तगाल मे तो बहुत ही जोर - शोर से होता है जहाँ कई लोग इस खेल मे भाग लेते है । इन जगहों पर स्टेडियम मे बाकायदा लोग अपने - अपने बुल लेकर भी आते है । कई बार लोग स्टेडियम मे बुल पर बैठकर प्रवेश करते है पर कई बार बुल उन्हें गिरा भी देता है । कई जगहों पर तो पारंपरिक वेश - भूषा मे लोग बुल फाईट करते है । जहाँ बुल को एक लाल कपड़ा दिखाकर उकसाया जाता है और उसका ध्यान कपडे की ओर खींचा जाता है और जब यही बुल बिगड़ जाता है तो खेलने वाले के जान के लाले पड़ जाते है । जैसा की इस विडियो मे दिखाया गया है । अपने भारत देश मे भी बुल फाईट बहुत...