सावनी पोस्ट
जी हाँ आज की हमारी पोस्ट कुछ कुछ सावनी टाइप की है । अब फिलहाल हमारे यहाँ सावन में बारिश की थोड़ी आंखमिचौली सी चल रही है । अब बरसते भी है तो आधी रात में जब बारिश का मजा भी ना ले पायें । 😏 अब सावन शुरू होते ही हर ग्रुप पर सावन ,घेवर और अनरसा की बातें होती रहती है । पिछले हफ़्ते हमारी दीदी ने अनरसा की गोली बनाई और ग्रुप पर फोटो लगाई । देखने में इतने सुन्दर लग रहे थे कि हमें भी बनाने का मन कर गया । वैसे हमें याद नहीं कि आख़िरी बार हमने कब अनरसा की गोली खाई थी पर हाँ घेवर तो जरूर हर साल सावन में हम ख़रीद ही लाते थे । पर इस कोरोना ने तो वो सुविधा भी छीन ली है । अब आजकल तो बाज़ार की मिठाई वग़ैरा तो बंद है तो ज़ाहिर सी बात है कि अगर खाना है तो ख़ुद ही बनाओ । वैसे हमें घेवर बहुत ज़्यादा पसंद नही है क्योंकि बहुत घी घी सा होता है । पर जब ख़ुद बनाया तो खाने में बड़ा मजा आया । 😋 जी हाँ हमने घर पर घेवर बनाया । 😁 हमने सोचा कि जब सभी तरह की मिठाई बनाने की कोशिश कर रहें है तो फिर घेवर भी बना ही लेते है । 😃 बनाने में आसान भी है और मुश्किल...