Posts

Showing posts with the label लता मंगेशकर

बोल री कठपुतली , रात और दिन

ओह हो कन्फुज मत होइए ये दोनों एक नही अलग-अलग गीत है जिन्हें लता मंगेशकर ने गाया है । लता मंगेशकर के अपने पसंदीदा गीतों की श्रंखला को आज थोड़ा और आगे बढाया है । इसमे जो आखिरी गीत मन डोले है ,उसे बरसात के दिनों मे या रात मे बजाने को मना किया जाता था क्योंकि ऐसा कहा जाता था कि इसमे बजने वाली बीन को सुनकर कहीं कोई नागिन या नाग न आ जाए । हालाँकि ऐसा कभी हुआ नही था । :) Powered by eSnips.com

घड़ी-घड़ी मोरा दिल धडके ..... सुनना चाहेंगे

पिछले हफ्ते हमने अपनी पसंद के लता मंगेशकर के गाये हुए कुछ पुराने गीत सुनवाए थे जिन्हें आप लोगों ने पसंद भी किया था । आज उसी कड़ी को आगे बढाते हुए कुछ और मेरी पसंद के गीत सुनिए । इन गीतों की एक और ख़ास बात है की ये सारे गाने हमने अपने गिटार सीखने के दिनों में बजाने भी सीखे थे । Powered by eSnips.com

गणतंत्र दिवस के मौके पर कुछ गीत

आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर कुछ पुराने देश भक्ति के गीत पेश है आपकी नजर । गीत भले ही पुराने है पर ये गीत आज भी हर भारतीय मे देश प्रेम का वही जज्बा भर देते है । इन गीतों के हर शब्द और इनके अर्थ आज भी बहुत मायने रखते है । आप सबको गणतंत्र दिवस की शुभकामना । Powered by eSnips.com

कुछ पुराने लता मंगेशकर के गीत सुनिए

आज अपनी पसंद के कुछ बहुत पुराने लता मंगेशकर के गीत लगा रहे है आशा करते है कि आपको भी पसंद आयेंगे ।(गीत बहुत सारे है थोड़े-थोड़े करके सुनवायेंगे । :) अब वैसे ये कोई कहने कि बात नही क्योंकि हम सभी जानते है कि पुराने गीतों की अपनी ही मिठास है जिन्हें आज भी सुनकर एक अजीब सा सुकून मिलता है । पहले गीत सुनिए और फ़िर बताइये कि आपको ये गीत पसंद आए या नही । वैसे हम जानते है गीत ना पसंद आने का कोई सवाल नही है । :) सही कहा है ना । Powered by eSnips.com

आप सभी भाई-बहनों को राखी की हार्दिक बधाई

राखी का त्यौहार और इसके साथ जुड़ी यादें साल दर साल संजोते है। बचपन मे हर राखी मे भइया हम सब बहनों को कोई न कोई सरप्राइज जरुर देते थे । चूँकि हम घर मे सबसे छोटे है तो राखी बाँधने मे हमारा नंबर आख़िर मे आता था। तो जब बड़ी दीदी लोग भइया को राखी बांधती तो भइया दीदी लोगों को कोई न कोई तोहफा देते थे और और जब हम राखी बांधते तो भइया ऐसे दिखाते थे मानो हमारे लिए कुछ भी नही लाये हों । और जैसे ही हमारे आंसू टपकने को होते कि भइया चुपके से हमारे लिए लाया हुआ गिफ्ट हमें दे देते और हमारे चेहरे पर खुशी और हँसी दोनों फूट पड़ती थी । :) भइया की कलाई पर राखी बांधते हुए हम ये गाना हमेशा गाते है और आज हम वही गाना अपने भइया के साथ -साथ आप सबके के लिए भी यहाँ पर लाये है। और इस भइया मेरे राखी के बंधन को निभाना गाने के साथ-साथ राखी के कुछ और बहुत ही प्यारे गाने भी आप सुनिए । ब्लॉगर परिवार के सभी सदस्यों को राखी की बहुत - बहुत बधाई और शुभकामनाएं । Powered by eSnips.com

गुलमोहर गर तुम्हारा नाम होता

Image
आजकल गोवा मे चारों तरफ़ इतने अधिक गुलमोहर खिले है की उन्हें देख कर ये गाना याद आ गया। देवता फिल्म का ये गीत किशोर कुमार और लता की आवाज मे आप भी सुनिए । और हाँ गाने के साथ -साथ हम यहां एक गुलमोहर के फूलों से भरे पेड़ की फोटो भी लगा रहे है। तो बस संडे के दिन आनंद उठाइए इस गाने का। Powered by eSnips.com

आख़िर आमिर खान ने अवार्ड ले ही लिया.

आमिर खान और अवार्ड !! इतने सालों से आमिर खान किसी भी अवार्ड फंक्शन मे ना तो जाते थे और ना ही कोई अवार्ड लेते थे।वो चाहे फ़िल्म फेयर अवार्ड हो या ज़ी सिने अवार्ड हो या फ़िर आई फा अवार्ड ही क्यों ना हो। आमिर ने अपना उसूल बना रखा था इस तरह के अवार्ड फंक्शन से दूर रहने का। पर कल आमिर ने अपने उसूल को तोड़ा । क्या कहा आपको यकीन नही हो रहा है तो इस लिंक पर क्लिक करिये और ख़ुद देखिये और पढिये । और कल आमिर ना केवल अवार्ड फंक्शन मे गए बल्कि ख़ुद ही अवार्ड भी लिया । आमिर खान को ये स्पेशल अवार्ड उनके हिन्दी सिनेमा मे किए गए योगदान के लिए दिया गया है । कल मुम्बई मे हुए एक समारोह मे लता मंगेशकर ने मास्टर दीनानाथ मंगेशकर अवार्ड आमिर खान को दिया ।और अवार्ड लेते हुए आमिर भी खुश ही लग रहे थे।