Posts

Showing posts with the label #किटटी पार्टी#दिल्ली#

किटटी पार्टी

किटटी पार्टी का मतलब मौज मस्ती ,हँसना बोलना ,खाना और खेलना । और उस दो- तीन घंटे के दौरान सभी समस्याओं और चिन्ताओं को भूलकर बस जी भर कर हँसना ,खाना और खेलना । आजकल तो किटटी पार्टी का बहुत चलन हो गया है। और ये पार्टी जो होम मेकर महिलायें होती है उनके लिए आपस में मिलने का एक ज़रिया भी होती है। क्योंकि वरना वो पति ,बच्चों और घर मे ही व्यस्त रहती है। हालाँकि पहले मेरा मतलब है कि सत्तर के दशक में किटटी पार्टी को लोग बहुत ज़्यादा पसंद नहीं करते थे और बहुत ग़लत धारणा थी इसके बारे में, क्योंकि तब शायद यह माना जाता था कि घर की ग्रहणी घर से बाहर जाकर कहीं घर परिवार को अनदेखा ना करने लगे और ये भी कि ऐसी पार्टी में सिर्फ़ परपंच होता है मतलब लोगों के बारे में उलटी सीधी बातें होती है। हमें याद है हम लोगों के पडोस में चंडीगढ़ से एक कपूर परिवार रहने आया था और कुछ दिन बाद कपूर आंटी ने मममी को अपने घर किटटी पार्टी में बुलाया । और कुछ और जो आंटी की जानने वाली थी उन्हें बुलाया था। और उस समय हम सब के लिए ये बिलकुल नयी बात थी और उन्होंने समय दोपहर बारह बजे का दिया था क्योंकि इस समय तक घर के काम निपट जात...