Posts

Showing posts with the label japan

जापान यात्रा विवरण ( tokyo Imperial palace )

Image
अगले दिन हम लोगों ने इम्पीरीयल पैलेस घूमने का प्रोग्राम बनाया और इस पैलेस में भी जाने के दो रास्ते है एक तो इम्पीरीयल होटेल के बिलकुल सामने से इसका गेट और रास्ता है और जिस रास्ते से हम गए थे वो बिलकुल विपरीत दिशा में है । हम लोग मेट्रो से kudanshita स्टेशन पहुँच गए और चल दिए पैदल क्यूँकि पैलेस पास ही था । अभी स्टेशन से बाहर निकले ही थे कि बाँयी ओर देखने पा लगा की हम लोग पैलेस पहुँच गए क्यूँकि वहाँ एक गेट था तो हम लोग भी उस तरफ़ चल दिए पर थोड़ा अंदर जाने पर एक स्टेडीयम दिखा जहाँ पर किसी rock show की तैयारी चल रही थी और काफ़ी भीड़ थी । वहाँ पहुँच कर एक बार फिर लगा की हम लोग रास्ता भटक नए है तो एक लड़के से बड़ी मुश्किल से पूछ पाए की पैलेस का रास्ता कौन सा है।और फिर हम लोग चल दिए रास्ते में science museum पड़ा पर पैलेस का नामोनिशान नहीं दिख रहा था। पर रास्ता बहुत सुन्दर और हरियाली से भरपूर था। चलते चलते हम लोग मेन रोड पर पहुँच गए और सड़क के उस पार पैलेस का गेट दिख रहा था ये पैलेस जापान के राजा का महल है जहाँ आज भी वहाँ के राजा और उनका परिवार रहता है। इस पैलेस का सिर्फ़ ईस्ट गार...

जापान यात्रा विवरण ( shinjuku gyoen national garden टोक्यो )

Image
Meiji jingu shrine देखने के बाद हम लोगों ने gyoen national गार्डन देखने की सोची और चूँकि Meiji shrine के पास ही ये गार्डन है तो हम लोगों ने एक बार फिर वॉक करना शुरू किया पर एक बार फिर हम लोग रास्ता भटक गए जबकि GPS दिखा रहा था की गार्डन आस पास ही है । ख़ैर फिर हम लोग एक आदमी से रास्ता पूछ ही रहे थे और वो हमें रास्ता बता रहा था कि तभी पास से गुज़रती हुई एक लड़की ने हम लोगों की बात सुनकर कहा कि वो उस तरफ़ ही जा रही है और वो हम लोगों को गार्डन तक छोड़ देगी । एक अच्छी बात ये थी की वो लड़की जिसका नाम yuki था इंग्लिश बोलती और समझती थी और इस तरह उससे बात करते हुए हम लोग गार्डन पहुँच गए । :) हम लोगों ने sendagaya गेट से २०० yen का टिकट लेकर गार्डन में प्रवेश किया । यह गार्डन तक़रीबन साढ़े तीन किलो मीटर तक फैला हुआ है और इस गार्डन में चार अलग तरह के गार्डन देखे जा सकते है जैसे French formal garden, English landscape garden, Japanese traditional garden और Mother and child forest । इसके अलावा छोटे बड़े ponds और ब्रिजेज़ भी है। gyoen गार्डन में एक छोटी सी कॉफ़ी शॉप भी है जहाँ कुछ ...

जापान यात्रा विवरण ( Meiji Jingu Shrine)

Image
डेढ़ घंटे की बस यात्रा के बाद हम लोग अपने होटेल gracery पहुँचे । ये होटेल Godzilla head के लिए जाना जाता है। इस होटेल की आठवीं मंज़िल पर godzilla head बना हुआ है और ये सड़क से भी दिखाई देता है । होटेल में रुकने वाले terrace पर जाकर इसे देख सकते है और होटेल के कुछ कमरों से भी Godzilla head दिखाई देता है । ख़ैर हमने भी कुछ फ़ोटो खींची इस की । :) अगले दिन हम लोगों ने Meiji jingu shrine देखने की सोची और चूँकि आजकल GPS का ज़माना है और हमारे होटेल से इस shrine की दूरी महज़ डेढ़ दो कि.मी . दिख रही थी तो हम लोगों ने वॉक करना शुरू किया पर फिर हम लोग थोड़ा रास्ता भटक गए और भाषा की समस्या के कारण रास्ता ढूँढने में भी दिक़्क़त आ रही थी तो हम लोगों ने टैक्सी ली और Meiji shrine पहुँच गए। वैसे यहाँ जाने के लिए harajuku स्टेशन पर उतरना पड़ता है।और yoyogi स्टेशन से भी यहाँ पहुँचा जा सकता है। इस shrine के कई गेट है । Meiji shrine जो की shibuya में है वहाँ के राजा Meiji और रानी shoken को समर्पित है जैसे ही shrine के area में पहुँचते है सबसे पहले torii गेट आता है और इस तरह के torii गेट हर s...

तरबूज और वो भी ढाई लाख का ....

बिल्कुल ठीक पढ़ा है आपने पर क्या आपने कभी ढाई लाख का तरबूज देखा या सुना या खाया है। हमने तो इससे पहले तरबूज की इतनी बड़ी कीमत नही सुनी थी। इतने कीमती तरबूज को तो खाते हुए लगेगा कि तरबूज फल नही बल्कि अपना रुपया खा रहे है। :) खैर ये तो रही हमारी बात तो चलिए आपको इस ढाई लाख के तरबूज के बारे मे भी कुछ बता दे। ये काले रंग का ८ किलो का Densuke watermelon माने तरबूज है।इसे जापान के उत्तरी द्वीप के hokkaido मे उगाया गया है। इसे जापान मे नीलामी के दौरान ६५०,००० येन मतलब ढाई लाख रूपये के आस-पास मे बेचा गया। जापान मे तरबूज को लोग उपहार के तौर पर देते है ।अब अपने हिन्दोस्तान मे कोई तरबूज उपहार दे तो लोग उपहार देने वाले के सर पर ही तरबूज को फोड़ दे। :) अरे आपको अभी भी हमारी बात पर यकीन नही आ रहा है तो इस लिंक को पढिये और इस काले तरबूज की फोटो देखिये और फ़िर बताइए कि क्या इससे पहले आपने ऐसा तरबूज देखा या सुना था। :)