आर्या ( वेब सीरीज़ )
कुछ तीन चार दिन पहले हॉटस्टार पर आर्या देखी जिसमें सुष्मिता सेन और चन्द्रचूड़ सिंह है । दोनों ही कलाकार काफ़ी अरसे बाद दिखाई दिये । वैसे तो नाम से ही पता चलता है कि कहानी आर्या पर ही होगी । हीरोइन प्रधान सीरीज है कि कैसे उसकी लाइफ़ अचानक से बदल जाती है । और कैसे वो अपनी फ़ैमिली को प्रोटेक्ट करती है । और ये सब करने में उसे कितनी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है । पर इस सीरीज़ में एक अजीब बात हमें ये लगी कि कहने को तो ये थ्रीलर है पर कहीं कुछ भी सस्पेंस नहीं है । सब कुछ बिलकुल प्रिडिक्टेड सा है । यहाँ तक की आख़िरी सीन भी । सीन शुरू होने के साथ ही समझ आ जाता है कि अब कुछ गड़बड़ होने वाला है या फ़लाँ मर जायेगा । हो सकता है हमारा ज़्यादा फ़िल्में और सीरीज़ देखने का नतीजा है । 🤓 पर हाँ सुष्मिता सेन ने एक्टिंग जरूर अच्छी करी है । और उसी की वजह से ये सीरीज़ देखी भी जा रही है । चन्द्रचूड़ सिंह तो इतनी कम देर के लिये थे कि बस क्या कहें । हाँ बीच बीच में एक दो मिनट के लिये गाना गाते जरूर नज़र आ जाते थे । आख़िर हीरो जो थे । कहाँ माचिस वाला चन्द्रचूड़ सिंह और कहाँ इस सीरीज़ वाला । 😒 ...