Posts

Showing posts with the label #दिल्ली #कोरोना #कवैरंटाईन #लॉकडाउन #स्पा #सैलून #

नया लॉकडाउन शुरू (लॉकडाउन ४.० ) पहला दिन

तीन लॉकडाउन हम लोगों ने बडी सफलतापूर्वक पूरे कर लिये और आज से चौथा लॉकडाउन शुरू हो गया है । ये लॉकडाउन पिछले तीनों लॉकडाउन से ज़्यादा फ़र्क़ होगा या नहीं पता नहीं । अब इसमें थोड़ी बहुत रियासतें तो है पर उसका हम लोग कितना फ़ायदा उठायेंगें । ये देखने की बात है । कहने को तो सैलून और स्पा वग़ैरा भी शायद इस बार खुल जायें पर क्या हम लोग उनकी सर्विस लेने को तैयार है । आपका तो पता नहीं पर हम तो फिलहाल इस मूड में नहीं है । दुकानें भी शायद खुल जायें पर क्या हम लोग दुकानों पर जाकर शॉपिंग करना चाहेंगे । हम तो नहीं क्योंकि अभी तो हर तरफ़ कोरोना बढ़ता हुआ ही दिख रहा है । 😒 तो ऐसे में तो फिलहाल ये सब करने की ज़रूरत नहीं है ।