ब्लौग्वाणी मे पोस्ट गायब पर चिट्ठजगत और नारद मे मौजूद
आम तौर पर हम ब्लौग्वाणी ही इस्तेमाल करते है और इससे काफ़ी संतुष्ट भी है। पर आज एक अजीब सी बात देखने को मिली। और इसीलिए हम ये पोस्ट लिख रहे है।अभी दूसरे लोगों के ब्लॉग पढ़ते-पढ़ते हमने अचानक नोटिस किया कि हमारी आज सुबह वाली पोस्ट अब ब्लॉगर मे भी चिट्ठे समय निर्धारित कर सकते ह ै ब्लौग्वाणी पर कहीं नजर नही आ रही है ।हालांकि सुबह ये पोस्ट दिख रही थी पर अभी नही दिख रही है। अब चूँकि ब्लॉगिंग का चस्का लग गया है इसलिए दो-तीन बार पेज पर चेक भी किया पर हमारी पोस्ट कहीं नजर नही आई। तो कौतुहल वश हमने चिट्ठाजगत खोला तो वहां पर हमारी आज की पोस्ट दिख रही है। अब ऐसा क्यों है ये तो हम नही जानते है। हो सकता है कुछ तकनीकी मामला हो । अभी एक बार हमने फ़िर से देखा पर अभी भी ब्लौग्वाणी पर हमारी आज की पोस्ट गायब है पर चिट्ठाजगत और नारद मे मौजूद है। ऐसा क्यों है कोई बताये।