Posts

Showing posts with the label lata mangeshkar

होलिया मे उड़े रे गुलाल .......

होली है !! ब्लॉगर परिवार के सभी सदस्यों को होली मुबारक हो । अब होली हो और बिना गीतों के तो मजा नही आता है । तो इसलिए कुछ अपनी पसंद के होली के गीत आपकी नजर है । क्योंकि अब होली की मस्ती मे झुमने का वक्त आ गया है । और फ़िर होली है तो गुझिया और मालपुआ भी बनाने का वक्त आ गया है । :) तो अब हम चले गुझिया ,मालपुआ बनाने और फ़िर कल तो होली है तो कल होली खेलेंगे और अब दो दिन बाद आप लोगों से फ़िर मिलेंगे । तो आप भी खूब होली खेलिए और खूब गुझिया खाइए । एक बार फ़िर से होली की खूब सारी बधाई और शुभकामनाएं । Powered by eSnips.com

लता जी की आवाज मे कुछ भजन

इसके पहले भी आपने लता जी के मेरी पसंद के कुछ गीत सुने थे और आज हम लता जी की आवाज मे कुछ भजन यहाँ पर लगा रहे है । लता जी की आवाज मे तो अनगिनत ऐसे गीत है जिन्हें हजारों बार सुनने पर भी मन नही भरता है । तो अब हम ज्यादा कुछ नही लिखेंगे बस आप ये भजन सुनिए । Powered by eSnips.com

बोल री कठपुतली , रात और दिन

ओह हो कन्फुज मत होइए ये दोनों एक नही अलग-अलग गीत है जिन्हें लता मंगेशकर ने गाया है । लता मंगेशकर के अपने पसंदीदा गीतों की श्रंखला को आज थोड़ा और आगे बढाया है । इसमे जो आखिरी गीत मन डोले है ,उसे बरसात के दिनों मे या रात मे बजाने को मना किया जाता था क्योंकि ऐसा कहा जाता था कि इसमे बजने वाली बीन को सुनकर कहीं कोई नागिन या नाग न आ जाए । हालाँकि ऐसा कभी हुआ नही था । :) Powered by eSnips.com

घड़ी-घड़ी मोरा दिल धडके ..... सुनना चाहेंगे

पिछले हफ्ते हमने अपनी पसंद के लता मंगेशकर के गाये हुए कुछ पुराने गीत सुनवाए थे जिन्हें आप लोगों ने पसंद भी किया था । आज उसी कड़ी को आगे बढाते हुए कुछ और मेरी पसंद के गीत सुनिए । इन गीतों की एक और ख़ास बात है की ये सारे गाने हमने अपने गिटार सीखने के दिनों में बजाने भी सीखे थे । Powered by eSnips.com

कुछ पुराने लता मंगेशकर के गीत सुनिए

आज अपनी पसंद के कुछ बहुत पुराने लता मंगेशकर के गीत लगा रहे है आशा करते है कि आपको भी पसंद आयेंगे ।(गीत बहुत सारे है थोड़े-थोड़े करके सुनवायेंगे । :) अब वैसे ये कोई कहने कि बात नही क्योंकि हम सभी जानते है कि पुराने गीतों की अपनी ही मिठास है जिन्हें आज भी सुनकर एक अजीब सा सुकून मिलता है । पहले गीत सुनिए और फ़िर बताइये कि आपको ये गीत पसंद आए या नही । वैसे हम जानते है गीत ना पसंद आने का कोई सवाल नही है । :) सही कहा है ना । Powered by eSnips.com

आप सभी भाई-बहनों को राखी की हार्दिक बधाई

राखी का त्यौहार और इसके साथ जुड़ी यादें साल दर साल संजोते है। बचपन मे हर राखी मे भइया हम सब बहनों को कोई न कोई सरप्राइज जरुर देते थे । चूँकि हम घर मे सबसे छोटे है तो राखी बाँधने मे हमारा नंबर आख़िर मे आता था। तो जब बड़ी दीदी लोग भइया को राखी बांधती तो भइया दीदी लोगों को कोई न कोई तोहफा देते थे और और जब हम राखी बांधते तो भइया ऐसे दिखाते थे मानो हमारे लिए कुछ भी नही लाये हों । और जैसे ही हमारे आंसू टपकने को होते कि भइया चुपके से हमारे लिए लाया हुआ गिफ्ट हमें दे देते और हमारे चेहरे पर खुशी और हँसी दोनों फूट पड़ती थी । :) भइया की कलाई पर राखी बांधते हुए हम ये गाना हमेशा गाते है और आज हम वही गाना अपने भइया के साथ -साथ आप सबके के लिए भी यहाँ पर लाये है। और इस भइया मेरे राखी के बंधन को निभाना गाने के साथ-साथ राखी के कुछ और बहुत ही प्यारे गाने भी आप सुनिए । ब्लॉगर परिवार के सभी सदस्यों को राखी की बहुत - बहुत बधाई और शुभकामनाएं । Powered by eSnips.com