Posts

Showing posts with the label #दिल्ली #कोरोना #कवैरंटाईन #अनलॉक #रामायण #मास्क #डिज़ाइनरमास्क #

डिज़ाइनर मास्क हो भी तो क्या ( अनलॉक २.० ) दसवाँ दिन

अब कोरोना के बाद से जिंदगी ही नहीं हम लोगों का पहनावा भी बदल रहा है । पहले जहाँ साड़ी ,लहगां,कपड़ा वग़ैरा के साथ मैचिंग ज्वैलरी पहनी जाती थी तो वहीं अब डिज़ाइनर मास्क भी पहने जायेंगे । कोरोना के बाद पहले तो वो मास्क मिलने शुरू हुये जिनसे कोरोना से बचा जा सकता था मतलब एन ९५ । और इनके अलावा काले ,हरे ,सफ़ेद रंग के भी मास्क मार्केट में मिलते थे । पर फिर धीरे धीरे लोगों ने घर में ही तीन लेयर का कपडें का मास्क बनाना शुरू किया । और बहुत लोगों ने तो कपड़े और साड़ी से मैचिंग मास्क भी बनाया । और आजकल तो ये हाल है कि हर तरह के एक से बढ़कर एक डिज़ाइनर मास्क भी बनने और मिलने लग गये है । कभी कभी तो फेसबुक खोलते ही मास्क का एड दिखाई देता है । 😁😷 पर मास्क पहनकर कितने भी अच्छे से तैयार हो लो वो बात नहीं आयेगी । अभी हाल ही में हमने एक वीडियो देखा था जिसमें सारी महिलायें खूब सुंदर कपड़े वग़ैरा पहनी हुई थीं और किसी ने गोल्डन तो किसी ने सिल्वर तो किसी ने ड्रेस से मैचिंग कलर के मास्क पहने हुये थे और जैसा कि पार्टी में होता है डी.जे बज रहा था और सब डाँस कर रही थी । अब कहने को तो सबने स्ट...