Posts

Showing posts with the label #दिल्ली #कोरोना #कवैरंटाईन #लॉकडाउन #ब्यूटीपार्लर #घरेलूनुस्ख़े #

पूरी तरह से नैचुरल होते हम और हमारी बचत ☺️ (लॉकडाउन ३.० ) चौथा दिन

अब कोरोना और लॉकडाउन ३.० के चलते हम सब घर पर ही है । और भविष्य में ये लॉकडाउन पूरी तरह खुलेगा या नहीं और कब खुलेगा , ये पता नहीं है । और लॉकडाउन के चलते बहुत सारी पाबंदियाँ है मसलन ब्यूटी पार्लर मैंस सैलून वग़ैरह तो अभी बंद है और रहेंगें भी । पर इस लॉकडाउन में एक बात तो समझ में आई कि पार्लर जाये बिना भी रहा जा सकता है । वैसे अभी तो हम सब घर पर ही रह रहें है । ये भी फ़र्क़ है । और वैसे भी अब तो बाहर निकलने पर मास्क पहनना भी ज़रूरी सा होता जा रहा है । 😊 अब आमतौर पर तो हर महीने कम से कम दो तीन हज़ार रूपये तो हम लोग पार्लर में ख़र्च करते ही थे पर चूँकि अभी सभी पार्लर बंद है और चूँकि आजकल हम लोग घरेलू नुस्ख़े अपना रहें है अपने लिये । तो वो रूपये तो बचे ना । तो कुछ बचत तो हुई ना । 😀 और आजकल भौंहें तनी हुई नहीं है बल्कि नैचुरल शेप में आ रही है । अच्छी या बुरी ये आपके नज़रिये पर है । हम तो फिलहाल इन घरेलू और पुराने नुस्ख़ों से बहुत ख़ुश है । कोई दिखावटीपन नहीं । जो हैं सो हैं । बाक़ी आप का क्या है हम नहीं कह सकते है । अब देखना है कि ब्यूटी पार्लर जब खुलेगें तो उनका भी वही हाल...