Posts

Showing posts with the label बीच

गोवा के समुद्र ( beach )कितने सुरक्षित ?

आम तौर पर गोवा अपने सुन्दर beaches के लिए जाना जाता है । गोवा मे इतने ज्यादा बीच है कि जिसका कोई हिसाब ही नही है।पर कुछ बीच जैसे कलेंग्गुत , कोल्वा , मीरामार , बागा , अन्जुना , वेगातोर तो हमेशा पर्यटकों या गोवा के रहने वालों से हमेशा भरे रहते है तो कुछ जैसे आरम्बोल , मोर्जिम , बोग्मोलो , पालोलिम और अनेकों ऐसे बीच भी है जहाँ लोग कम जाते है पर विदेशी पर्यटक आम तौर पर कम भीड़-भाड़ वाले बीच पर ज्यादा जाते है । यूं तो जब भी कोई समुद्र किनारे जाता है तो उसका मन पानी मे जाने का हो ही जाता है । कुछ तो इसलिये कि भाई अगर समुद्र मे नहाया ही नही तो फिर ऐसी जगह आने का क्या फायदा और दूसरे कई बार लोग शर्मा शर्मी मे भी पानी मे जाते है कि कहीँ वहां मौजूद लोग उन्हें डरपोंक ना समझ ले। पर कुछ लोग जैसे कि जवान बच्चे और लड़के-लडकियां तो पानी मे ना जाएँ ऐसा भला कैसे हो सकता है। ठीक भी है आख़िर समुन्द्र हर जगह तो है नही। पर कई बार यही समुन्द्र कितना जानलेवा हो सकता है इसका किसी को भी अंदाजा नही होता है। सारी दुनिया मे गोवा के बीच फ़्रेंडली बीच के तौर पर जाने जाते है और ये भी माना जाता है कि वह...