Posts

Showing posts with the label credit card

मोबाइल बैंकिंग का जमाना आ गया ....

अभी तक तो हम लोग नेट बैंकिंग के बारे मे जानते थे और करते थे पर अब कुछ महीनों बाद मोबाइल बैंकिंग भी कर सकेंगे। रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने इस बात का संकेत दिया है। अब अपने मोबाइल से ही आप पैसा ट्रांसफर कर सकते है क्रेडिट कार्ड के बिल दे सकते है और अपने अकाउंट का बैलेंस देख सकते है।अब इस सब कामों के लिए ना तो आपको बैंक जाना होगा और ना ही आपको अपने कम्पूटर या लैपटॉप को ही खोलना पड़ेगा। हाँ पैसा निकालने के लिए जरुर जाना पड़ेगा। :) मोबाइल बैंकिंग शुरू करने का एक कारण ये बताया गया है कि अपने देश मे २६ करोड़ से भी ज्यादा मोबाइल subscribers है जिनकी तुलना मे बैंक खाते कम है. नेट बैंकिंग की तरह मोबाइल बैंकिंग मे भी मोबाइल पिन (mpin)दिया जायेगा जिसमे कम से कम ४ digit नंबर होंगे ।इस लिंक पर जाकर मोबाइल बैंकिंग के बारे मे आप पूरी ख़बर पढ़ सकते है। अब ये सफल होता है या नही ये तो आने वाला समय ही बताएगा।

अब कार्ड वालों के लिए ए .टी.एम की सेवा मुफ्त मे होने की सम्भावना

नब्बे के दशक मे कुछ मल्टी नेशनल बैंकों जैसे सिटी बैंक , एस.सी.बी.(stan chart bank) तथा कुछ अन्य बैंकों ने भारत मे जब ए .टी. एम की शुरुआत की थी तब लगता था कि क्या अपने हिन्दुस्तान मे ये क्रेडिट कार्ड और ए . टी . एम सेवा चल पाएगी क्यूंकि ना तो क्रेडिट कार्ड के बारे मे लोग जानते थे और ना ही ए . टी . एम जैसी मशीन के बारे मे भी लोगों ने सुना था । क्रेडिट कार्ड और एम . टी . एम का सबसे बड़ा फायदा था कि बिना बैंक जाए किसी भी समय वक्त - जरुरत पड़ने पर पैसा निकाला जा सकता था । उन दिनों तो ये बैंक एक तरह से लोगों को पकड़ - पकड़ कर अपना ग्राहक बना रहे थे । वैसे आज भी ये सिलसिला जारी है । :) उस समय तक तो हर कोई बैंक से ही पैसा निकालने और जमा करने का आदी था।लोग बैंक मे सुबह दस बजे से ही पैसा निकालने के लिए लाइन मे लगते और कभी १०-१५ मिनट मे तो कभी आधा घंटा लगता पैसा निकालने और जमा करने मे। उस पर से अगर बैंक वाले चाय पीने चले जाते तो कभी पान खाने तो थोड़ा और इंतजार करना पड़ता था। इंग्लिश फिल्मों मे तो बहुत ब...