कमेंट और लाइक का महत्त्व
आज की पोस्ट पढ़ने वालों के नाम । जब भी हम अपने ब्लॉग पर कोई पोस्ट लिखते है तो हम को हमेशा ये आशा और उम्मीद रहती है कि हमने जो भी लिखा है वो लोगों को पसंद आये ।हम ही क्या हर लिखने वाला ये चाहता और सोचता है । और अगर लिखी हुई पोस्ट पढ़ने वालों को पसंद आती है तो वो उस पोस्ट को लाइक करते है और उस पर अपने कमेंट या टिप्पणी करते है । जो हौसला बढ़ाने में बहुत मदद करती है । यूँ तो हम बहुत सालों (२००७ ) से ब्लॉग लिख रहे थे पर फेसबुक पेज कुछ समय पहले ही बनाया और हमें ये डर लगता था कि पता नहीं कोई हमारी पोस्ट पढ़ेगा भी कि नहीं । पर फिर भी बेटों के ज़ोर देने पर हमने फेसबुक पर लिखना शुरू किया । बीच में काफ़ी समय से हमने लिखना छोड़ दिया था तो लगता था कि दिमाग़ में कोई विषय ही नहीं आ रहा है जिस पर हम पोस्ट लिखें। पर कमाल की बात है जैसे ही लिखना शुरू किया तो बस एक के बाद एक विषय मिलते गये और हम पोस्ट लिखते गये । पर इस पोस्ट लिखने की प्रेरणा तो हमारे पढ़ने वाले ही है क्योंकि आप लोगों के पोस्ट पढ़ने और लाइक करने और सोने पर सुहागा उस पर आप लोगों की टिप्पणी या कमेंट करने से हमारा हौसला बढ़ता रहा और ह...