Posts

Showing posts with the label #बारिश #नाव #बचपन #स्कूल #रेडलेडीबर्ड #लालबिलौटी #अखबार #

बारिश और लाल बिलौटी

लाल बिलौटी ( रेड लेडी बर्ड ) नाम तो सुना ही होगा और पकड़ी भी होंगीं । वैसे अब ये दिखती ही नहीं है पर पहले यानि जब हम लोग छोटे थे तब बारिश के बाद लाल बिलौटी खूब निकला करती थीं । ये बहुत ही मख़मली ,सुर्ख़ लाल रंग की और छोटी सी होती थी । जब इनको हाथ से छूते या उठाते थे तो ये अपने पंजे सिकोड़ लेती पर फिर थोड़े सेकेंड के बाद पंजे खोलती और बहुत ही धीरे धीरे चलती । जब ये अपने पंजे बंद करती तो हम लोग कुछ ऐसा कहते थे --- लाल बिलौटी पंजा खोल ,तेरी बग्घी आती होगी । 😊 और कई बार वो वाक़ई पंजे खोलकर चलने लगती । वो हमारे कहने पर नहीं पर जब हम उसे थोड़ी देर छूते नहीं थे तब वो चलती थी । ये बाद नें समझ आया । 😀 वैसे पहले हम लोग जब बारिश होती थी तो चाहे घर हो या स्कूल खूब नाव बनाते और चलाते थे । कॉपी में से धडाधड पन्ने फाड़ते और नाव बनाते । और जब कहीं नाव अटक जाती तो डंडी से उसे आगे खिसकाते । एक नाव डूब जाती तो दूसरी नाव बनाते थे । बाक़ायदा हम और हमारी दीदी में कॉमपटीशन भी होता था । और अकसर हमारी नाव डूब जाती थी क्योंकि अगर काग़ज़ की नाव ठीक से नहीं बनी हो तो डूब ही जाती है । कभी कभी घर पर बड़ी न...