शकुन्तला देवी ( एक बहुत अच्छी फिल्म )
ये फिल्म तो हमने पिछले हफ्ते ही देख ली थी पर त्यौहार की वजह से लिख नहीं पाए थे ।😊 यूं तो हम लोग शकुन्तला देवी को mathmatician और ज्योतिषी के तौर पर ही जानते थे । पर इस फ़िल्म से पहली बार पता चला कि वो किसी भी स्कूल या कॉलेज नहीं गई थी। क्यूं और किस वजह से उनके पिता ने उन्हें स्कूल नहीं भेजा था । और कैसे वो लंदन जाती है और किस तरह से shows शुरू करने में उन्हें दिक्कतें आती है । वैसे इस फिल्म में मां बेटी के रिश्ते को बखूबी दर्शाया गया है ।और विद्या बालन और सान्या महरोत्रा ने दोनो ने बखूबी निभाया भी है। और तो और अमित साद जो breathe में इतने untidy look में था इसमें काफी अच्छा लगा । 😃 खैर फिल्म तो हमें बहुत बहुत अच्छी लगी और विद्या बालन ने तो कमाल की एक्टिंग की है ।और जब वो एक अजीब से स्टाइल से हंसती है वो तो कमाल है है । यूं भी विद्या बालन एक्ट्रेस बहुत अच्छी है ही। और इस फ़िल्म में विद्या बालन कमाल की सुन्दर और स्लिम भी लगी है । अब ये कैमरा का कमाल है या कुछ और मतलब वो पतली हुई है ।🤓 अगर आपने फिल्म नहीं देखी है तो देख लीजिए क्योंकि बहुत अच्छी फिल्म है ।👌👍