मिलिये हमारे नये हैल्पर से ( लॉकडाउन ४.० ) बारहवाँ दिन
नहीं नहीं अभी हमने हमारी कामवाली हैल्पर को नहीं बुलाया है पर हमारे बेटे ने हमारे लिये एक नये हैल्पर छोटू को बुला लिया है । 😃 वैसे इस हैल्पर के लिये बेटा बहुत समय से कहता रहता था पर हम ही मना कर देते थे । और पिछले दो महीने से चल रहे लॉकडाउन में भी हमने बहुत बार इस हैल्पर के लिये मना किया पर फिर भी बेटे ने इस हैल्पर को मँगा लिया । क्योंकि उसको लगता था कि हमें पर बहुत काम करना पड़ रहा है । चलिये ज़्यादा ससपेंस नही रखते है और आपको मिलाते है अपने छोटू से । तो ये है आईलाइफ का रोबोट वैक्यूम क्लीनर । ये वैक्यूम क्लीनर गोल आकार में है इसका साइज़ ना तो बहुत बड़ा और ना ही बहुत छोटा है । रिमोट कंट्रोल है तो हम अपनी मर्ज़ी से भी इसे किसी भी डायरेक्शन में चला सकते है । वरना इसे चलाकर छोड़ देते है तो ये पूरे घर में घूमकर सफाई करता रहता है । ये फ़र्श और कारपेट दोनों बडे आराम से साफ़ करता है । हाँ बस इसके साथ ये ध्यान रखना होता है कि कहीं ज़मीन पर तार वग़ैरा ना हो वरना ये उस जगह सफाई करते करते तारों में उलझ जाता है । बिलकुल किसी छोटे बच्चे की तरह । 😃 ये छोटू वैक्यूम दोनों काम करता ह...