संजू एक फ़िल्म
हमने संजू देखी और इसमें कोई दो राय नहीं है कि रनबीर कपूर ने बहुत ही अच्छी एक्टिंग की है । जिस तरह से संजय दत्त के स्टाइल में हाथ ढीले छोड़कर चलना ,सिर को थोड़ा हिलाकर डायलॉग बोलना और कैसे यंग संजय दत्त के लिये वज़न कम करना और बाद में बड़ा परिपक्व दिखने के लिये वज़न बढ़ाना । रनबीर कपूर की जितनी तारीफ़ की जाय उतनी कम है । कहानी तो सभी को संजय दत्त की मालूम है कि एक समय में वो ड्रग्स एडिकट था और कैसे टाडा में गन रखने के लिये उस पर केस चला और सज़ा हुई । और इस दौरान उसकी जिंदगी में क्या क्या घटित हुआ ये तो हम सभी पढ़ते और जानते रहे है । इस फ़िल्म से संजय दत्त को एक तरह से भटका हुआ दिखाया है । ठीक है बहुत बार माँ बाप ग़लत भी हो सकते है पर उसका मतलब ये नहीं होता है कि आप गलत रास्ते पर चल दें । और उस ग़लती का परिणाम ना केवल वो बल्कि उसके माँ बाप को भी झेलना पड़ता है । ड्रग्स के बारे में तो कहा ही जाता है कि इसको मज़े या दुख दर्द को भुलाने के लिये लेना तो आसान है पर इसके चंगुल से निकलना बहुत मुश्किल है । और इसको बख़ूबी फ़िल्म में दिखाया गया है । अपनी हिफ़ाज़त के लिये गन रखना सोचें तो ठी...