Posts

Showing posts with the label विज्ञापन

इसे कहते है asli democracy

यूँ तो आईडिया के विज्ञापन बहुत अच्छे होते है और आम जिंदगी से जुड़े हुए । आईडिया फ़ोन नए-नए विज्ञापन भी नए-नए आईडिया के साथ ही बनाता है । :) वैसे आईडिया के पिछले ads जैसे स्कूल वाला और अभी हाल मे ही नेता जी वाला ad तो पसंद आया ही पर आजकल जो t.v.पर आईडिया का नया asli democracy वाला ad आ रहा है वो हमें खूब पसंद आया है । अगर आपने नही देखा है तो एक बार देखिये । और बताइये की आपको कैसा लगा । :)

hoardings पर लिखे ये दो विज्ञापन

Image
कल हम पतिदेव को लेने एअरपोर्ट गए थे और एअरपोर्ट से बाहर निकल कर हमारी कार लाल बत्ती पर रुकी हुई थी कि तभी-बात करते-करते अचानक हमारी नजर रोड की साईड मे लगे hoardings पर लिखे इन दोनों विज्ञापनों पर पड़ी और हमने फटाफट अपने मोबाइल से इसकी फोटो खींच ली । जरा गौर फरमाएं जहाँ बी . एस . एन . एल की कैच लाइन है वाह माईलेज हो तो ऐसा वहीं आईडिया की है एन आईडिया कैन चेंज यौर लाइफ । दोनों ही ad बहुत कुछ कह रहे है । जैसे बी . एस . एन . एल की साइकिल पर जाइए और आईडिया की बाईक पर सवार होकर आइये । :) वैसे पूरा विज्ञापन देखने के लिए और कैच फ्रेज पढने के लिए थोड़ा जूम करना पड़ सकता है । तो चलिए कुछ विज्ञापन का विश्लेषण हो जाए । :)

महिला दिवस के अवसर पर ये विज्ञापन कुछ कहता है. ...

Image
यहां गोवा मे लोग अखबार को माध्यम के तौर पर चुनते है । हर आम अखबार की तरह यहां के अखबार मे भी ना केवल बड़ी खबरें बल्कि छोटी खबरें भी छपती है । पर एक विशेष बात है की यहां के अखबार मे देश - विदेश की ख़बरों के साथ - साथ यहां बच्चों के जन्म की खबरें भी छपती है । जब भी किसी दंपत्ति को संतान होती है वो चाहे लड़का हो या लड़की उसकी ख़बर अखबार मे जरुर छपती है। जहाँ हर रोज हर अखबार मे भ्रूण हत्या और पैदा होते ही लड़की को मारने की ख़बर छपती है वहीं यहां के अखबार मे बेटी पैदा होने की ख़बर छपती है। जो हमारे ख़्याल से बहुत ही अच्छी बात है।काश दूसरे लोग भी इनसे कुछ सबक सीखें । एक और बहुत अच्छा चलन है डॉक्टर को धन्यवाद देने का , जैसा की आप इन सभी विज्ञापनों मे देख सकते है । आज महिला दिवस है और इस अवसर पर हम गोवा के अखबार मे छपे कुछ विज्ञापनों को लगा रहे है। ( माता - पिता और अन्य रिश्तेदारों के नाम हमने हटा दिए है । ) आप बस देखिये और अपनी राय दीजिये। जब आप इन मे से किसी पर भी क्लिक करें...