Posts

Showing posts with the label #बिगबास्केट #सहूलियत # पेटीएम #नैटबैंकिंग #हैबिटैट # मूवी #

बिग बास्केट और हमारा अनुभव

अब ये मत सोचिये कि हम बिग बास्केट पर क्यूँ लिख रहे है। दरअसल हम बिग बास्केट से दो- तीन साल से सामान,सब्ज़ी ,फल वग़ैरा मँगाते रहे है पर अभी बिग बास्केट ने कुछ ऐसा कर दिया कि हम लिखने पर विवश हो गये । अरे अरे ये मत सोचिये कि कुछ बुरा हुआ है । वैसे बिग बास्केट के आने बाद से काफ़ी आराम तो हो गया है । एक तो घर बैठे सामान मँगा सकते है और एक प्रोडक्ट के कई विकल्प होते है जिनमें से हम अपनी पसंद का सामान चुन सकते है और ऑर्डर कर सकते है। धूप ,गरमी और बारिश कोई भी मौसम हो पर बिग बास्केट वाले समय पर सामान घर पर पहुँचा ही देते है । और पेमेंट मे भी आसानी चाहे कैश करो ,चाहे नैट बैंकिंग या चाहे पे टी एम से कर सकते है। और सबसे बढ़िया बात कि अगर कोई सामान ठीक नहीं है तो शिकायत करने पर बिग बास्केट एकाउंट मे वो पैसा रिफंड कर देते है । और अगर सामान ठीक नहीं है तो तुरन्त वापिस कर दें तो भी सामान वापिस ले जातें है और पैसा बिग बास्केट एकाउंट मे रिफंड कर देते है। ख़ैर शाम को हमने बिग बास्केट पर कुछ सामान वग़ैरा ऑर्डर किया और उन्होंने शाम साढ़े छ: से साढ़े आठ बजे का डिलीवरी का समय दिया । पर हम भूल गये और है...