ऑलमंड हाउस के बिस्टिक्स
हैदराबाद की करांची बेकरी के बारे में तो हम लोगों ने सुन रखा है पर इस बार हमारे नन्दाई जी हैदराबाद के ऑलमंड हाउस से बिस्टिक्स लाये थे । पहले तो बिस्टिक्स पढकर समझ नहीं आया और हमने उसे बिस्कुट ही समझा पर जब पैकेट खोला तब बिस्टिक्स का मतलब समझे । इस पैकेट में बिस्कुट की छोटी छोटी स्टिक्स है जो खाने में बेहद स्वादिष्ट है । और इन बिस्टिक्स में सबसे अच्छी बात है कि चूँकि ये छोटी है तो मीठा कम खाने वालों के लिये भी अच्छी है माने कि एक स्टिक खाकर भी मन भर सकता है । वैसे ये बिस्टिक्स इतने टेस्टी है कि एक खाने के बाद दो चार तो एक झटके में ही खा जाते है । अब क्या करें कंट्रोल ही नहीं होता है । 😜 एक पैकेट पाँच सौ ग्राम का होता है और इसमें ढाई सौ ग्राम के दो डिब्बे होते है ।पाँच सौ ग्राम के पैकेट की क़ीमत पाँच सौ साठ रूपये है । और इस के ढाई सौ ग्राम के पैक का दाम दो सौ अस्सी रूपये है । गिनी तो नहीं है पर कम से कम पचास साठ बिस्टिकस तो होती ही है । ये बिस्टिकस आटा ,मक्खन ,कैलिफ़ोर्नियन बादाम ,चीनी से बने है और ये बिस्टिक्स खाने में खूब कुरकुरे और बादाम से भरपूर है । अब बिस्टिक्स में जब ...