Posts

Showing posts with the label mount everest

तुसी ग्रेट हो

तुसी कोलकता की रहने वाली एक बहुत ही आम सी लड़की है। तुसी ने बी.ऐ.पास किया है साथ ही उसने mountaineering institute से भी कोर्स किया हुआ है। तुसी को mountaineering का शौक है और वो माउन्ट एवरेस्ट पर जाना चाहती है। पर चूँकि माउन्ट एवरेस्ट के expedition लिए खर्चा बहुत आता है यही कोई ६-७ लाख रूपये। इसलिए २५ साल की तुसी अंडे बेच कर पैसे इक्कठा कर रही है। पूरी खबर आप इस लिंक पर जाकर पढ़ सकते है। जिस तरह से तुसी अपने सपने को साकार करने मे लगी हुई है उससे लगता है की अगर मन मे ठान ले तो कोई भी काम मुश्किल नही है।