ग्रीस यात्रा विवरण ( ऐक्रोपोलिस )
ऐक्रोपोलिस ग्रीस की सबसे मशहूर जगह है एक तो ऐतिहासिक और दूसरे ऐथेंस की पहचान की वजह से । ऐक्रोपोलिस पच्चीस सौ साल से पुराने क़िले के अवशेष है । और ये भी कह सकते है कि अगर ऐथेंस में ऐक्रोपोलिस नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा । इसकी एक और विशेषता है कि चूँकि ये एक पहाड़ी पर बना है तो तकरीबन ऐथेंस की हर गली और सड़क से दिखाई देता है । ऐक्रोपोलिस के भवनों के संरक्षण के लिये १९७५ से कार्य हो रहा है । और अभी भी चल रहा है । ताकि उन्हें उनके मूलरूप में फिर से निर्मित किया जा सके । और इसके लिये टैटेनियम का इस्तेमाल किया जा रहा है जो कि प्रकृति की मार को झेल सकने में समर्थ होता है । खैर हम लोग ऐक्रोपोलिस देखने पहुँचे जिसका बीस यूरो का टिकट था । चूँकि ऐक्रोपोलिस पहाड़ की चोटी पर बना है और इसकी ऊँचाई तकरीबन डेढ़ सौ मीटर है तो ज़ाहिर सी बात है कि चढाई भी थी । और ऐतिहासिक फ़ील या अनुभव के लिये उसका रास्ता थोड़ा पथरीला सा था । तो हम लोगों ने भी ऐक्रोपोलिस के लिये चलना शुरू किया । वैसे चढ़ने का रास्ता ज़रूर पथरीला था पर उतरने का रास्ता पक्का और बढ़िया था । बीच बीच में कुछ सीढ़ियाँ भी पड़ती थी और ...