Posts

Showing posts with the label #अप्रैलफूल #स्कूल #टीचर #वहाटसऐप #पहलीअप्रैल #

यादें अप्रैल फूल की

अब तो नहीं पर पहले बहुत समय तक अप्रैल फूल बनाते थे । बचपन में तो घर में पहली अप्रैल के दिन सुबह से ही कभी दीदी तो कभी मम्मी को अप्रैल फूल बनाने में खूब मजा आता था । और जब कोई हमारी बातों में आकर अप्रैल फूल बन जाता था तो हमारी ख़ुशी का ठिकाना नहीं होता था । हालाँकि पहली अप्रैल के दिन हर कोई और हम भी बहुत सतर्क रहते थे कि कहीं कोई हमें अप्रैल फूल ना बना दे पर चाहे जितना भी सतर्क रहें किसी ना किसी की बातों में आकर अप्रैल फूल ( बेवक़ूफ़ ) बन ही जाते थे । 😜 एक बात तो है कि अप्रैल फूल बनाने में तो बड़ा मजा आता है पर जब ख़ुद बनते है तो क्या कहने की ज़रूरत है कि कैसा लगता है ।😩 पापा और भइया को तो बस फोन का रिसीवर ( पुराने ज़माने वाला फोन ) हटा कर अलग रख देते थे और कहते थे कि पापा फ़लाँ अंकल का फोन आया है या भइया से कहते थे कि उनके किसी दोस्त का फोन आया है और जैसे ही पापा या भइया फोन उठाकर हैलो कहते हम अप्रैल फूल कह कर हंस देते थे । पापा तो नहीं पर हाँ भइया कभी कभी हमें हड़काने भी थे हमारी इस हरकत पर ।😀 दीदी लोगों को तो अकसर कहते कि बाहर तुम्हारी दोस्त आई है और तुम्हें बुला रही है ...