Posts

Showing posts with the label #चीन #टैराकोटा #टैराकोटावारियरस #आरमी #मयूजियम#किवनशीहुआंग# ट्रैवेल #यात्रा#

वॉरियरस ऑफ़ टैराकोटा आर्मी

Image
आज शियान चलते है और उसके बारे मे कुछ बात करते है । शंघाई से शियान जाने में पहले तो हम लोगों ने एक - डेढ़ घंटे की हवाई यात्रा की । और शियान पहुँचकर सबसे पहले वॉरियरस ऑफ़ टैराकोटा देखने के लिये चल पड़े । ये म्यूज़ियम शियान से चालीस कि. मी. की दूरी पर है ।और बस से आराम से आधे घंटे या चालीस मिनट में पहुँच जाते है । इस म्यूज़ियम मे प्रवेश टिकट १५० चाइनीज़ करेंसी का होता है । सोमवार को छोड़कर पूरे हफ़्ते सुबह नौ बजे से शाम साढ़े पाँच बजे तक खुला रहता है । टिकट काउंटर से म्यूज़ियम तक जाने के लिये छोटी वाली कार्ट मिलती है क्योंकि वहाँ से म्यूज़ियम तक की दूरी तक़रीबन एक से डेढ़ कि.मी. की है ,वैसे पैदल भी जा सकते है । पर चूँकि गरमी बहुत ज़्यादा थी तो हम लोग भी कार्ट मे ही बैठकर म्यूज़ियम तक गये । वहाँ तीन बड़े बड़े म्यूज़ियम है । और एक हॉल में स्क्रीन पर वॉरियरस की मूवी दिखाई जाती है । सबसे पहले हम लोगों ने भी थोड़ा गरमी से राहत पाने के लिये हॉल मे चल रही मूवी को दस-पन्द्रह मिनट देखा और फिर थोड़े ठंडे होकर म्यूज़ियम देखने के लिये चल पड़े। और जैसे ही म्यूज़ियम के अन्दर दाख़िल हुये कि बस चारों...