Posts

Showing posts with the label #एटीएम #कोटकमहिन्द्रा #बैंक #

क्या आपके साथ ऐसा हुआ है

कल हम कोटक महिन्द्रा बैंक के ए.टी.एम से रूपये निकालने गये थेऔर हमने छ: हज़ार निकालने के लिये जब लिखा तो उस पर मैसेज लिखा आया कि सॉरी इस अमाउंट में रूपये नहीं दे सकते है तो दुबारा जब हमने साढ़े छ: हज़ार लिखा तो उस मशीन ने फटाफट रूपये दे दिये । क्योंकि जब से नोटबंदी हुई है तब से इस ए.टी.एम से सिर्फ़ दो के गुणे वाले संख्या का अमाउंट ही मिलता है । और हम ये देखकर असमंजस में पड़ गये कि ईवन नम्बर की बजाय ऑड नम्बर में रूपये क्यूँ दिये जबकि कभी कभी अगर ढाई या साढे चार या पाँच निकालने जाओ तो मशीन में लिख कर आता है कि ये अमाउंट देने में असमर्थ है तो दुबारा दो,चार,या छ: का अमाउंट डालना पड़ता है तब कहीं ज़ाकर रूपये मिलते है । अब पता नहीं कि ये मशीन का गड़बड़ झाला है या कुछ और । 😳