Posts

Showing posts with the label australia

टीम इंडिया,ग्रेग चैपल और ऑस्ट्रेलिया

आजकल ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम भारत मे टेस्ट मैच खेलने के लिए आई हुई है और सबसे अजीब बात ये है की ऑस्ट्रेलिया की टीम के असिस्टेंट कोच और कोई नही गुरु ग्रेग ही है । गुरु ग्रेग ने टीम इंडिया का जो हाल किया था उससे तो हम सभी वाकिफ है पर इस बार ऑस्ट्रेलिया की टीम के साथ गुरु ग्रेग को देख कर बड़ा ही अजीब लगा और हमारी भारतीय संस्कृति भी कितनी दिलदार है कि जिस ग्रेग ने टीम इंडिया का बेडा गर्क किया उसी का तिलक लगा कर स्वागत कर रहे है । यूँ तो आई . पी . एल . के दौरान भी गुरु ग्रेग दिखाई दिए थे । पर इस बार की बात कुछ अलग है । वैसे एक बात है जब भी ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम भारत दौरे पर आती है वहां का मीडिया कभी टीम इंडिया के खिलाडी तो कभी सेलेक्शन तो कभी सेलेक्टर्स को लेकर काफ़ी कुछ लिखना शुरू कर देता है।कुछ -कुछ divide and rule वाले formule पर आधारित । जैसे आज ही अखबार मे ख़बर छपी है कि कुंबले को धोनी को टेस्ट की कप्तानी सौंप देनी चाहिए ।क्यूंकि धोनी हर तरह के खेल की जिम्मेदारी उठाने मे सक्षम है ।अरे अभी तो टेस्ट मैच शुरू भी नही हुआ और उन लोगों ने अपनी पारी खेलन...

इन्टरनेट पर जिंदगी भी नीलाम कर सकते है :)

अभी तक बाजी . कॉम और अन्य साईट के बारे मे सुना था जहाँ हम और आप किसी भी वस्तु वो चाहे कपड़े हो किताबें हो कैमरा हो फ़ोन हो उन्हें नीलाम कर सकते है । प्रोडक्ट को साईट पर लगाया और खरीदने वाले बोली लगानी शुरू कर देते है। आम तौर पर एक प्रोडक्ट को एक हफ्ते के लिए साईट पर लगाया जाता है। पर अब जमाना बदल रहा है और नीलम होने वाली चीजें भी ।अब इन्टरनेट पर लोग जिंदगी भी auction कर सकते है और खरीदने वाले और बोली लगाने वाले भी इन्टरनेट पर मिल जाते है। :) और कमाल की बात है कि Ian Ushers के घर,दोस्त,और उसकी नौकरी की बोली लगाने वाले आपस मे लड़ रहे है औए सिर्फ़ रविवार के दिन ही ४० लोगों ने बोली लगाई ६५०,००० डॉलर की। और Ian Ushers ने ये auction इसलिए किया क्यूंकि उसकी पत्नी उससे अलग हो गई है। और वो अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करना चाहता है। वाह क्या आईडिया है । :) यकीन ना आए तो ये ख़बर पढ़ लीजिये। यकीन आया न कि हम यूँ ही नही कह रहे थे । :)