गुलाबो सिताबो ( अनलॉक २.० ) सातवाँ दिन
कल हमने अमिताभ बच्चन और आयुषमान खुराना की गुलाबों सिताबो देखी । सुजीत सरकार ने बनाई है । वैसे इस पिकचर को देखते हुये हमें अपने पुश्तैनी चार मंज़िला घर जो कि बनारस के नदेसर में है उसकी बहुत याद आई क्योंकि वहाँ भी कुछ ऐसे ही किरायेदार रहते है । 😁 खैर चलिये फ़िल्म की बात करते है । फ़िल्म की कहानी बहुत ही सिम्पल है पूरी फ़िल्म एक हवेली फ़ातिमा महल के लिये है । औरैया फ़िल्म में लखनऊ शहर दिखाया गया है । इसमें अमिताभ बच्चन मिर्ज़ा के रोल में और आयुषमान बाँके के रोल में है । कैसे मिरज़ा जो मालिक है भी और नहीं भी और बाँके जो किरायेदार है । कैसे दोनों की नोक झोंक चलती रहती है हर छोटी बडी बात के लिये । 😁 अमिताभ बच्चन ने तो हमेशा की तरह बहुत ही अच्छी एक्टिंग की है । और मिरज़ा के खड़ूस किरदार को बख़ूबी निभाया है । पर पूरी फ़िल्म में जिस तरह से वो एक अजीब से स्टाइल से चलते है वो कमाल का है । घुटने थोडा सा मोड़कर चलना अमिताभ बच्चन जैसे लम्बे क़द के व्यक्ति कि लिये मुश्किल जरूर रहा होगा । आयुषमान खुराना को तो देखकर ऐसा लग रहा था मानो वो पक्का यू.पी का ही रहने वाला हो । चाल ढाल ,कपड़े...