Posts

Showing posts with the label अमेरिका

टैटू से ब्लड शुगर लेवल को चेक किया जा सकेगा .....

यूँ तो आजकल लोग फैशन के लिए खूब टैटू बनवाते है कभी हाथ पर तो कभी गले और पीठ और पेट पर ।पर क्या कभी सोचा है की हम टैटू से अपना ब्लड शुगर भी चेक कर सकते है । नही ना । पर शायद भविष्य मे ऐसा हो सकेगा । कल टाईम्स ऑफ़ इंडिया मे और आज सुबह यहाँ के ohearldo अखबार मे ये ख़बर पढ़ी कि अब टैटू से ब्लड शुगर लेवल को भी चेक किया जा सकेगा । ऐसा कहना है अमेरिका की Draper Laboratories Of Massachusetts का जो एक ख़ास तरह की टैटू इंक बना रही है । शरीर पर इस इंक से बने टैटू के रंग बदलने से ब्लड शुगर लेवल का पता चल सकेगा । पूरी ख़बर यहाँ पढिये । और ऐसा अगर हो गया तब तो हर कोई बिना किसी हिचकिचाहट के टैटू बनवा कर घूम फ़िर सकेगा । :)

ओबामा ने अमेरिका को क्रेजी किया रे ....

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान ओबामा के लिए लोगों की दीवानगी का हाल तो हम सभी ने टी.वी और अखबारों के जरिये खूब पढ़ा और देखा है । और इसी दीवानगी का आलम है की अब २० जनवरी को होने वाले राष्ट्रपति के उद्घाटन समारोह के ५००० टिकट सिर्फ़ ६० सेकंड मे ही बिक गए । बहुत पहले निकोलस केज की फ़िल्म gone in sixty seconds देखी थी और कल tickets gone in sixty seconds का टाइटल अखबारों मे पढ़कर उस फ़िल्म की याद आ गई । :) चलिए ओबामा के इस समारोह के बारे मे कुछ और बता देते है वैसे आप लोगों ने भी पढ़ा ही होगा की ओबामा न केवल अब्राहम लिंकन के द्वारा इस्तेमाल की गई बाइबल से शपथ लेगें बल्कि समारोह के बाद लंच मे वही खाना खाएँगे जो अब्राहम लिकन ने उस ज़माने मे शपथ लेने के बाद खाया था क्यूंकि ओबामा अब्राहम लिंकन के self-professed follower है । अगर आपने ये ख़बर नही पढ़ी है तो अब पढ़ लीजिये ।

अब जरदारी का क्या होगा ?

कल ज्ञान जी ने अपनी पोस्ट मे जरदारी और पालिन का जिक्र किया और पी फैक्टर के बारे मे भी जिक्र किया था पर देखिए आज जरदारी के ख़िलाफ़ फतवा जारी हो गया । अब बेचारे जरदारी करें तो क्या करें । लाहौर की लाल मस्जिद के मौलाना अब्दुल गफ्फार ने जरदारी की इस तरह की बात को गैर इस्लामिक कहा है और साथ ही ये भी कहा है कि पाकिस्तान जैसे मुस्लिम देश के लिए ये शर्मनाक बात है । जिसमे जरदारी ने पालिन को gorgeous तो कहा ही साथ ये भी कह दिया कि अब उन्हें समझ आया कि सारा अमेरिका पालिन का दीवाना क्यूँ है । अब यही पर जरदारी रुक गए होते तो कुछ गड़बड़ नही होती पर जरदारी पालिन से कुछ अधिक ही प्रभावित हो गए थे इसीलिए तो उन्होंने पालिन से हाथ मिलाते हुए ये भी कह दिया कि (If he's (the aide) insisting, I might hug . ) अब देखें जरदारी के ख़िलाफ़ जारी किया गया फतवा वापिस लिया जाता है या नही ।

अब कार में भी इन्टरनेट कनेक्शन

अरे हम गप्प नही मार रहे है बल्कि सच कह रहे है। अब आजकल तो हर काम इन्टरनेट से जुड़ गया है और लोग हर दम इन्टरनेट से जुड़े रहना चाहते है। वो चाहे घर हो या दफ्तर। पर कार में इन्टरनेट करने में समस्या आती है न। आती है कि नही । तो अब ऐसी कार जिसमे इन्टरनेट कनेक्शन हो और जिससे ड्राइव करते हुए भी इन्टरनेट करा जा सके। कुछ ऐसी ही कार अमेरिका की ऑटोमोबाइल बनाने वाली कंपनी Chrysler बनाने की सोच रही है। इस कंपनी का कहना है की UConnect Web system से वायरलेस कनेक्शन के जरिये कार में नेट किया जा सकेगा। और इस कनेक्शन के जरिये इन्टरनेट से कोई भी चलती गाड़ी में अपने e mail चेक कर सकता है।फोटो और music डाउनलोड कर सकता है और तो और गेम भी खेल सकता है। अरे एक्सीडेंट का खतरा बढ़ जायेगा। अब देखना है कि कार में इन्टरनेट कनेक्शन होने से लोगों को परेशानी होती है या नही। और इसके कुछ फायदे है या नही।

स्ट्रिप सर्च (strip search)

आज की हमारी ये पोस्ट ज्ञान जी की टिप्पणी से जुड़ी हुई है । कल ज्ञान जी ने समीर जी की पोस्ट पर टिप्पणी की थी। और फ़िर जब ndtv पर ये न्यूज़ देखी थी।तो अचानक ही इस पर पोस्ट लिखने की सोची। अमेरिका मे अब एअरपोर्ट पर स्कैनर मशीन लगाई जा रही है जिससे किसी भी तरह की दुर्घटना को रोका जा सके। इससे पहले मार्च मे लन्दन मे भी ऐसी ही मशीन thruvision नाम की एक कंपनी ने बनाई है । इस नई टेक्नोलॉजी का नाम t5000 system है।इसमे लगे कैमरा की मदद से कपडों मे छिपाए गए हथियार ,drugs,वगैरा के बारे मे पता लगाया जा सकता है। ओह हो अब क्या हम ही सारी ख़बर बताएँगे। अरे पहले आप इसे पढिये तो सही।