Posts

Showing posts with the label north india

लावण्या जी ख़ास आपके लिए निमोना

Image
हमारी एक पोस्ट मे निमोना पढ़कर लावण्या जी ने अपनी टिप्पणी मे निमोना के बारे मे पूछा था तो आज ख़ास लावण्या जी के लिए हम निमोना बनाने जा रहे है । निमोना उत्तर भारत मे जाड़े के दिनों मे बनने वाली हरी मटर की ऐसी डिश है जिसके बिना बने या खाए जाड़ा आने का पता ही नही चलता है । तो चलिये तैयार है न निमोना बनाने के लिए । सामग्री-- छिली हुई हरी मटर - १/२ किलो कद्दूकस किया हुआ प्याज --२-३ कद्दूकस किया हुआ लहसुन --४-५ पिसा धनिया --१ चम्मच पिसी हल्दी- १/४ चम्मच पिसी लाल मिर्च- १/४ चम्मच (वैसे आप चाहें तो ज्यादा भी डाल सकते है । ) पिसा गरम मसाला- १/२ चम्मच उरद दाल की बड़ी- ७-८ नमक -स्वादानुसार सरसों का तेल या रिफाईंड - २ या ३ बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया --थोड़ा सा हींग- चुटकी भर मेथी दाना -- १५-२० आलू-- २ या ३ (टुकड़े कटे हुए ) विधि-- सबसे पहले छिली हुई हरी मटर को पीस लीजिये पर बहुत महीन नही पीसना है । अब एक कढाई मे सरसों का तेल डालकर पहले उसमे उरद डाल की बड़ी को १ मिनट फ्राई करके निकाल लीजिये और उसी तेल मे हींग और मेथी दाना डाले और फ़िर उसमे कद्दूकस किया हुआ प्याज और लहसुन डालिए ...