Posts

Showing posts with the label #दिल्ली #कोरोना #कवैरंटाईन #लॉकडाउन #मास्क #ग्लव्ज #गाइडलाइंस #

अब कैसे बुलायेंगें ( लॉकडाउन ३.० ) ग्यारहवाँ दिन

वैसे अभी तो फिलहाल सब बहुत अच्छे से चल रहा है पर जब हम डस्टिंग करते है तब हमें हमारी हैल्पर बहुत याद आती है । क्योंकि डस्टिंग करना हमें बिलकुल नहीं पसंद है । और उस पर से भगवान हर दो तीन दिन में ज़ोर की आंधी चला देते है । बडी अजीब सी असमंजस की स्थिति सी हो रही है कि कैसे हम अपने काम करने वाले हैल्परों को बुलायेंगे । ये सच है कि कोरोना ने हम सबके मन में एक डर सा बैठा दिया है और इसी डर की वजह से काम वालों को बुलाना मुश्किल लग रहा है । हर रोज़ नई नई गाइडलाइंस जारी होती रहती है कि अगर काम वालों को बुलाना है तो क्या क्या एहतियात बरतनी चाहिये । क्या क्या काम उनसे करवाना चाहिये । जैसे उन्हें मास्क और ग्लव्ज देने चाहिये । एक जगह तो ये भी पढ़ा कि जब वो काम के लिये आयें तो उन्हें कपड़े बदलने को देने चाहिये , उसके बाद ही काम करने देना चाहिये । और वो जाने के पहले सब मास्क वग़ैरा धोकर रख कर जायें । ताकि अगले दिन फिर से वो उन्हें इस्तेमाल कर सकें । और ये सब पढ़कर लगता है कि काम वालों को काम के लिये जल्दी बुलाना नहीं हो पायेगा । 😏 अपना तो वही हाल है रंगीला वाला क्या करें क्या ना करे...