Posts

Showing posts with the label #वेईंगमशीन #वज़न #मॉनिंगवाक #समस्या #

वज़न घटाना कितना मुश्किल 😋

ना केवल अपने देश में बल्कि दुनिया भर में लोग वज़न बढ़ने से परेशान रहते है । और हों भी क्यूँ ना । वज़न ज़्यादा होना किसी के लिये भी अच्छा नहीं होता है फिर वो चाहे पुरूष हो या स्त्री । और तो और मोटापे से कितनी सारी समस्यायें जुड़ी होती है । तो भला कोई क्यूँ मोटा होना चाहेगा । अब वज़न कोई एक दिन में तो बढ़ता नहीं है पर काफ़ी समय तक तो हम लोग इस बढ़ते हुये वज़न और मोटापे को अनदेखा करते रहते है । और जब जागते है तब तक बड़ी देर हो चुकी रहती है मतलब वज़न इतना बढ गया होता है कि घटाना मुश्किल । वैसे वज़न घटाने में भले महीने या साल लग जायें पर बढनें में ज़रा भी समय नहीं लगता है । रोज़ सुबह उठकर सबसे पहले वेईंग मशीन पर वज़न देखना दिनचर्या का हिस्सा बन जाता है । और अगर पाँच सौ ग्राम भी कम आता है तो मन ख़ुशी से झूम उठता है। ये हमारा अनुभव है । कल सुबह की ही बात है हम वेईंग मशीन पर अपना वज़न देखने के लिये खड़े हुये और एक किलो जी हाँ पूरा एक किलो कम आया तो हम ख़ुशी से फूले ना समाये । पर आज सुबह जब हमनें वज़न लिया तो डेढ़ किलो बढ़ गया । 😩 क्या क्या नहीं करते है इस बढ़े हुये वज़न को कम करने के...