Posts

Showing posts with the label #दिल्ली #कोरोना #पंचायत #पाताललोक #लॉकडाउन #वेबसीरीज #

पंचायत और पाताल लोक ( लॉकडाउन ४.० ) आठवाँ दिन

अरे घबराइये नहीं इसे पढ़कर । 😊 ना तो हम पंचायत करने वाले है और ना ही पाताल लोक जाने वाले है । दरअसल ये दोनों अमेजॉन प्राइम की वेब सीरीज़ है । चूँकि हमने दोनों देख ली है तो सोचा आप लोगों को बता दूँ । पंचायत गाँव की कहानी है । जहाँ हीरो ( जितेन्द्र कुमार ) जो की इंजीनियर है वो गाँव में पंचायत सचिव ( सेक्रेटरी ) बनकर आता है । और कैसे उसे गाँव के माहौल में ख़ुद को एडजस्ट करता है जहाँ कहने को गाँव की प्रधान एक महिला ( नीना गुप्ता ) है पर पंचायत का सारा कामकाज उनके पति ही संभालते है ( रघुवीर यादव ) । बहुत ही सिम्पल और बहुत ही ज़मीन से जुड़ा शो है । और सबसे बडी बात दिल पर कोई ज़ोर नहीं पड़ता है । गाँव और गाँववाले सभी बहुत ही नॉरमल से दिखाये गये है । तो वहीं पाताल लोक जिसमें चार लोग एक पत्रकार (नीरज क़ाबी ) की हत्या की एक साज़िश रचने के लिये पकड़े जाते है । वैसे इसकी कहानी का हीरो एक पुलिस वाला है (जयदीप अहलावत ) जिसे इस केस को सॉलव करने की ज़िम्मेदारी दी जाती है । और किस तरह वो इस केस के चलते ससपेंड होते हुये भी केस की तह तक जाता है और केस को सॉलव करता है । देखने लायक है । दोनों...