मैचिंग मास्क का कल्चर
कोरोना के चलते मास्क सबसे ज़्यादा पॉपुलर हो रहा है । पहले तो कभी भी कोई मास्क में नज़र नहीं आता था पर अब कोई बिना मास्क के नज़र नहीं आता है । पर जब हम लोग जापान घूमने गये थे तो वहाँ लोग अलग अलग तरह का मास्क लगाये नज़र आते थे । जो हम लोगों को देखने में अजीब लगा था । तो पूछने पर कि यहाँ लोग मास्क लगाकर क्यूँ रहते है । हम लोगों की गाइड ने बताया था कि वहाँ अगर किसी को जरा सा भी सर्दी ज़ुकाम होता है तो वो मास्क पहनकर ही बाहर निकलता है । ताकि दूसरे लोगों को इनफ़ेक्शन ना हो । और ना केवल बडे लोग बल्कि छोटे छोटे बच्चे भी मास्क लगाते है अगर उन्हें खाँसी ज़ुकाम होता है तो । खैर पहले तो अपने यहाँ मास्क कल्चर था नही पर अब तो कम्प्लसरी हो गया है । तो भला कपड़े बनाने और बेचने वाली कम्पनियाँ कहाँ पीछे रहती । आजकल सूट और कुर्ते से मैचिंग मास्क मतलब जो कुर्ते का प्रिंट डिज़ाइन वहीं मास्क में भी मिल रहा है । 😊 जैसे लहरिया , वाग प्रिंट , राजस्थानी प्रिंट , प्लेन मास्क और प्रिंटेड मास्क जिसमें फूल पत्ती से लेकर कुछ भी बना होता है । बच्चों के लिये कार्टून फ़िगर वाले मास्क । मतलब जैसा च...