Posts

Showing posts with the label वो कौन थी

फिल्में डरावनी पर गीत मधुर .......

आज लता मंगेशकर के गाये कुछ अलग से गीत लाये है आपके लिए । वैसे तो ये सभी गाने फ़िल्म में बड़े ही डरावने लगते थे पर सुनने मे उतने डरावने नही है । :) वैसे गुमनाम है कोई और नैना बरसे फ़िल्म मे जरुर डरावने लगते थे क्योंकि फ़िल्म में जब भी ये गाने बजते थे तो कुछ न कुछ गड़बड़ होता था । याद है न आपको गुमनाम वाले गाने में तो गाना ख़त्म होते-होते किसी न किसी का मर्डर हो जाता था और नैना बरसे मे तो साधना भूत ही बनी थी । :) वैसे हम आएगा आएगा गीत जो फ़िल्म महल का है उसे भी आप लोगों को सुनवाना चाहते थे पर esnip पर कहीं मिला ही नही । क्योंकि इस महल फ़िल्म को देख कर हम बहुत ज्यादा डरे थे । :( :) Powered by eSnips.com

घड़ी-घड़ी मोरा दिल धडके ..... सुनना चाहेंगे

पिछले हफ्ते हमने अपनी पसंद के लता मंगेशकर के गाये हुए कुछ पुराने गीत सुनवाए थे जिन्हें आप लोगों ने पसंद भी किया था । आज उसी कड़ी को आगे बढाते हुए कुछ और मेरी पसंद के गीत सुनिए । इन गीतों की एक और ख़ास बात है की ये सारे गाने हमने अपने गिटार सीखने के दिनों में बजाने भी सीखे थे । Powered by eSnips.com