Posts

Showing posts with the label english

ये कैसा इतिहास जिसमे गांधी जी को .....?

अभी हाल मे ही गोवा मे मराठी और इंग्लिश की कक्षा दस की इतिहास और सोशल साईंस की किताब छप कर आई है और जिसे शिक्षा विद प्रोफेसर सुरेश अमोनकर ने तुरंत ही इस किताब को वापस लेने को कहा है। क्यों तो इस लिंक को पढिये और navhind times मे विस्तार मे छपी इस ख़बर को भी पढिये। इतना ही नही आज ही अखबार मे ख़बर है कि केरल की क्लास ५ और ७ की इतिहास की किताब मे भी महात्मा गांधी को अपमान जनक तरीके से प्रस्तुत किया गया है।

उच्चारण का फर्क

कई बार हमारे उच्चारण शब्द को बदल या तोड़ देते है और हमे पता ही नही चलता है। और उच्चारण का ये फर्क हमने यहां गोवा आकर ही जाना है। पहले तो सिर्फ़ सुनते थे की champagne को शैम्पेन कहा जाता है फ्रेंच मे । पर यहां आकर तो हम इस तरह के उच्चारण से रूबरू भी हुए ।जैसे यहां पर एम (M) ज्यादातर शब्दोंमे नाम के आख़िर मे होते है पर साथ ही M ज्यादातर शब्दों मे मूक होता है । टी (t) को त बोलते है ।यूं तो स को श और श को स तो बोलते सुना है च को स बोलते सुना है गोवा से पहले अंडमान मे जो हमारा कुक था वो च को श बोलता था मसलन शाय , शीनी वगैरा । पर यहां तो स को च और च को स बोलते है । ना को ण आदि। हो सकता है इनके शब्दों के ऐसे उच्चारण का कारण शायद पुर्तगीज के यहां बहुत समय तक रहने की वजह हो । गोवा मे इंग्लिश मे अधिकतर शब्दों के अंत मे एम (M) लगता है पर एम साइलेंट होता है। जैसे panjim,,bicholim,siolim,morjim, इत्यादी। अब आम हिन्दी भाषी होने के नाते हम लोग इनका उच्चारण पंजिम,बिचोलिम,सिओलिम,मोरजिम ही करते थे पर जब किसी लोकल goan से कहते सिओलिम तो वो कहते अच्छा सिओली...