Posts

Showing posts with the label #रक्षाबंधन #राखी #रिकॉर्ड #मुकेश #लंदन #मोबाइल #

रक्षाबंधन और कितनी सारी यादें

सबसे पहले सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें । रक्षाबंधन या राखी का त्योहार भाई बहन के रिश्ते की मज़बूत डोर । इस त्योहार से ना जाने कितने किससे जुड़े है । हमें पक्का यक़ीन है कि ना केवल हमारे बल्कि सभी के दिल में राखी की बहुत सारी खट्टी - मीठी यादें होंगीं । बचपन में तो राखी का बड़ा इंतज़ार रहता था और हमारे भइया हर बार कुछ नया तोहफ़ा हम सब बहनों को देते थे । पर हर बार हम राखी में रोते भी ज़रूर थे क्योंकि राखी बाँधने में हमारा नम्बर सबसे आख़िर में आता था और सब बड़ी दीदी लोगों को भइया कुछ ना कुछ गिफ़्ट देते और जब हम राखी बाँधते तो बड़े मज़े से कहते कि अरे तुम्हारे लिये तो कुछ बचा ही नहीं है । और बस इतना सुनते ही हमारे आँसुओं का नल चालू हो जाता था और तब भइया चुपके से हमारा गिफ़्ट हमें देते और हम रोते रोते हँसने लगते थे ।पापा मम्मी हमेशा कहते थे कि तुम हर बार क्यूँ रोती हो जब तुम्हें पता है कि भइया तुम्हें गिफ़्ट देगें पर हमारा बालमन क्या करे । 😛 अब रोने का क्या कहें हम तो जब राखी बाँधते हुये गाना भी गाते है तो गाते गाते आँसू अनायास ही निकल आते है । हमारे घर में तो सब कहते थे क...