Posts

Showing posts with the label #दिल्ली #कोरोना #कवैरंटाईन #अनलॉक #नोयडा #इलाहाबाद #लखनऊ #

बादलों को भी कोरोना से डर लगता है (अनलॉक ३.० )

पिछले कई दिनों से रोज सुबह शाम बादल छा जाते है पर नतीजा वही सिफ़र मतलब नो बारिश । 😊 हमें तो लगता है जब बादल दिल्ली पर छाते है तभी इन्द्र देव बादलों से पूछते है कि अभी तुम कहाँ हो । और जैसे ही बादल कहते है कि हम दिल्ली पर छाये हुये है । तो इन्द्र देव कहते है कि फ़ौरन दिल्ली से निकलो । पर क्यूँ भगवन । तो इन्द्र देव कहते है क्या तुम्हें पता नहीं है कि वहाँ कोरोना फैला हुआ है । अब हम तो यहाँ आ गये है भगवन । अच्छा तो जरा सी झींसी करके निकल लो । 🌨 तो उसके बाद हम कहाँ जायें भगवन ? कहाँ बरसें । कहीं भी जाओ , नोयडा जाओ ,ग़ाज़ियाबाद जाओ ,राजस्थान जाओ और नहीं तो इलाहाबाद और लखनऊ और नहीं तो मुम्बई ही जाकर बरसो । और दिल्ली पर छाये बादल इन्द्र देव की बात मानकर कुछ बूँदें गिराकर दिल्ली से उड़ जाते है । 💦