Posts

Showing posts with the label chapel

Happy feast of three kings

Image
ये किसी फ़िल्म का नाम नही है और न ही किसी नॉवेल का शीर्षक है बल्कि गोवा मे होने वाले एक पारंपरिक उत्सव का नाम है । हर साल जनवर ी के पहले रविवार को या यूँ कहें की क्रिसमस के बाद वाले दूसरे रविवार को मतलब jesus के जन्म के १२ दिन बाद ।२००६ मे जब हम गोवा शिफ्ट होकर आए थे तब २००७ के अखबार मे इसके बारे पढा था और सोचा था कि अगले साल यानी २००८ मे इस feast को देखेंगे पर २००८ की जनवरी आई और चली गई और हम ये feast नही देख पाये । पर इस बार यानी २००९ के इस feast मे हम भी शरीक हुए । क्योंकि इस बार chandor के ३ king बने बच्चों मे से एक king के पिता ने हम लोगों को इस feast को देखने के लिए निमंत्रण दिया था । चलिए थोड़ा सा इस feast के बारे मे भी जो कुछ वहां लोगों से बात करके जाना और समझा उसे आप लोगों को भी बता देते है । jesus के पैदा होने के बाद jesus को बुरे लोगों से बचाने और jesus को आशीर्वाद देने के लिए तीन magi बल्थ्हज़ार( Balthhazar ), गासपर (Gaspar )और, मेल्कोर (Melchior)ऊंट पर सवार अपने साथ गिफ्ट के रूप मे gold,(सोना)frank incense (धूप) और myrr...