क्या कल पूरी दुनिया ख़त्म हो जायेगी 😳( अनलॉक २.० ) तेरहवाँ दिन
दो चार दिन पहले पतिदेव अपने किसी मित्र से हुई बात बता रहे थे कि उनके मित्र का कहना है कि इक्कीस जून २०२० को दुनिया ख़त्म हो जायेगी । अब इसमें कितनी सच्चाई है ये तो कल पता चलेगा । और कल यानि इक्कीस जून को ज़बरदस्त भूकम्प वग़ैरा आयेगा । क्योंकि कल सूर्य ग्रहण भी है । वैसे इस बार ग्रहण काफ़ी लम्बा और देर तक रहने वाला है । अब यूँ तो सूर्य ग्रहण में लोग बहुत कुछ करने और ना करने की सलाह देते है । पर पूरे दिन के ग्रहण में कितना पालन हो पायेगा । वैसे एक बार २०१२ के लिये भी कहा गया था कि दिसम्बर २०१२ में पूरी दुनिया ख़त्म हो जायेगी । पर खैर तब तो कुछ नहीं हुआ था । अब देखते है कल क्या होगा । क्या आपको भी ऐसा ही लगता है कि कल पूरी दुनिया ख़त्म हो जायेगी । खैर अगर कल सब ठीक ठाक रहा और दुनिया और हम लोग बच गये तो फिर कल मिलते है ।