Posts

Showing posts with the label IPL

अब क्या होगा दादा ( सौरभ गांगुली )और चीयर लीडर्स का ....

इस साल मार्च मे जब से IPL के मैचों की घोषणा हुई है तब एक तरह का घमासान सा चल रहा है । पहले तो IPL की तारीखों के ले कर सरकार और B.C.C.i.और IPL के ललित मोदी के बीच खींच - तान चलती रही । क्योंकि देश मे लोक सभा चुनावों की घोषणा भी मार्च मे ही हुई और चुनाव देश के लिए ज्यादा महत्वपूर्ण है । ये तो सभी जानते है । और चूँकि अब चुनाव ५ फेज मे हो रहा है यानी १६ अप्रैल से १३ मई तक पोलिंग और १६ मई को counting यानी पूरा एक महीना । और IPL के मैच भी १० अप्रैल से शुरू होकर २४ मई तक होने थे । ऐसे मे जो तारीख ललित मोदी कहते उसमे गृह मंत्रालय राजी नही होता क्योंकि सुरक्षा की जरुरत चुनाव और IPL दोनों को है । अब ये दूसरी बात है कि मोदी और B.C.C.i.को शायद ऐसा नही लग रहा था । और IPL न होने पर इन लोगों को १ हजार करोड़ का नुक्सान उठाना पड़ता सो अलग । वो भी आज के recession के समय मे । हालाँकि चुनावों के मद्दे - नजर कई बार मैच की तारीखें बदली गई पर हर बार गृह मंत्रालय जब राज्य सरकारोंसे सुरक्षा देने की बात पूछता तो राज्य सरकार जहाँ पर ये IPL मैच होने थे ,ने भी सुरक्ष...

आई .पी.एल. सस्ता रोये एक बार महंगा रोये बार-बार

रविवार को आई पी एल का फाइनल भी हो गया और उसमे राजस्थान की टीम ने धोनी की टीम को हरा कर पहले आई.पी.एल t20 कप को जीत लिया। हालांकि हमारी दिली खाव्हिश थी कि धोनी की टीम जीते पर शेन वार्न की टीम जीत गई। कहने को तो राजस्थान रोयल्स जीते पर इसमे खिलाडियों से कहीं ज्यादा जीत कप्तान शेन वार्न की हुई। और शेन वार्न ने एक ऐसी टीम को जीत दिलाई जिसे किसी ने भी नही सोचा था की वो टीम जीतना तो दूर फाइनल मे भी नही पहुँच पाएगी। जाहिर सी बात है जहाँ बाकी और सारी सातों टीमों मे बड़े-बड़े नामी-गिरामी खिलाडी थे और उन्हें खरीदने वाले भी बड़े-बड़े व्यापारी थे वहीं राजस्थान की टीम को किसने खरीदा ( emerging media ) ये किसी को पता भी नही था और उसके खिलाडियों मे २-४ को छोड़ कर ( जिनमे कैफ जो आजकल टीम इंडिया से बिल्कुल ही बाहर है उन्हें भी रक्खा गया था ) बाकी किसी भी खिलाडी के बारे मे कोई नही ज्यादा जानता था। पर शेन वार्न ने पहले २ मैच हारने के बाद टीम को एक ऐसी राह दी की जिस टीम को लोग जानते नही थे उसने आई . पी . एल . जीत लिया और साथ मे करोड़ों का इनाम भी । ...

क्रिकेट,चीयर गर्ल, और भज्जी का चांटा

क्रिकेट जिसे अभी तक तो सभी लोग जेंतिलमैंस गेम कहते आए है पर अब क्रिकेट का रूप बदलता जा रहा है।पहले क्रिकेट मे सिर्फ़ खेल को प्राथमिकता दी जाती थी पर अब खेल को कम मनोरंजन को ज्यादा प्राथमिकता दी जा रही है।अब ६०-७० के दशक मे सिर्फ़ टेस्ट मैच जो ५ दिन तक चलते थे होता थे और सिर्फ़ सर्दियों मे ही होते थे और क्रिकेट के उन ५ दिनों मे लोग सब कुछ भूल जाते थे। धीरे - धीरे ५ दिवसीय टेस्ट मैच के साथ - साथ वन डे मैच की शुरुआत हुई । और लोगों को मजा भी आने लगा क्यूंकि वन डे मे एक ही दिन मे जीत - हार का फ़ैसला हो जाता है । और खेल मे रोमांच भी बना रहता है । क्रिकेट मे हार जीत तो होती पहले भी होती ही थी पर आजकल तो हार-जीत के साथ-साथ गाली-गलौज होना आम सी बात हो गई है। और अब वन डे से आगे t20 मैच आ गया । जिसमे वन डे से कहीं ज्यादा रोमांच होता है।और t20 मे एक और नई शुरुआत हुई चीयर गर्ल की जिन्हें बाकायदा विदेशों से लाया गया है पर अभी तक ये समझ नही आया की ये चीयर गर्ल टीम को चीयर करती है या जनता को या वो ख़ुद अपने आप को चीयर करती है । :) क्यूंकि खिलाड़ियो...

भारतीय बल्ला भी बोला

IPL को शुरू हुए ५-६ दिन हो चुके है पर जब भी मैच देखो या मैच की झलकियाँ देखो हर समय बस विदेशी ही छक्के और चौवे मारते हुए नजर आते थे। हर मैच मे अपने भारतीय खिलाड़ी १०-२० रन बनाकर आउट हो जाते थे।एक आध छक्के मारे नही की आउट हो जाते थे। बस एक दिल्ली की टीम मे ही अपने भारतीय खिलाडी कुछ कमाल कर पाये है। पहले मैच मे और फ़िर कल अपने दूसरे मैच मे भी दिल्ली की टीम ने बढ़िया प्रदर्शन किया है। कल तो जैसे सहवाग ने ठान लिया था की बहुत हुआ अब छक्के मारने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट मे उसका नाम लिखा जाना ही है।और जिस तरह से कल सहवाग ने साईमंड के पहले ओवर मे रनों की बरसात की वो इस t20 के मैच मे किसी भारतीय द्वारा पहली बार देखने को मिली।सहवाग ने ४६ बॉल पर ९४ रनों की धुआंधार बल्लेबाजी की थी। कल की जीत के बाद तो सहवाग काफ़ी जोश मे नजर आ रहे है । अब धोनी , युवराज कब अपने बल्ले का कमाल दिखाएँगे इसका अब सभी दर्शकों को इंतजार है। इस पोस्ट को हम फ़िर ४ बजे पोस्ट कर रहे है क्यूंकि सुबह १२ बजे पोस्ट करने के बाद ये पोस्ट कहीं दिख नही रही थी ।