घर में रहो और फ़िल्में देखो 😊 ( लॉकडाउन २.० ) दूसरा दिन
इस कोरोना ने तो हम सबको घर में रहने को ही मजबूर कर दिया है और कोई चारा भी तो नहीं है । क्योंकि चाहकर भी बाहर तो जाया नहीं जा सकता है । ऐसा तो शायद पहली बार ही हुआ है जब हर कोई सिर्फ़ और सिर्फ़ घर में ही रह रहा हो । अब घर में रहते हुये पूरा दिन सिर्फ़ काम ही तो नहीं करना चाहिये ।और अगर सिर्फ़ काम करेगें तो पक्का बोर हो जायेंगें । आख़िर मनोरंजन भी तो ज़रूरी है । वरना हम लोग यही गाना गाने लगेंगें सुबह और शाम काम ही काम 😀 और हम वहाटसऐप और फेसबुक तो देखते ही है साथ में फ़िल्में भी देखते रहते है । क्योंकि फ़िल्में जहाँ मनोरंजन करती है वहीं अच्छा टाइमपास भी है । 😃 हम तो आजकल क्या पहले भी फ़िल्में बहुत देखते थे । वो चाहे हॉल में देखनी हो या नैटफिलकस पर । हालाँकि हमें हॉल में ही फ़िल्में देखना ज़्यादा पसंद है । पर चूँकि आजकल हॉल में पिक्चर देखना तो दूर की नहीं बहुत दूर की बात हो गई है तो ऐसे में अमेजॉन और नैटफिलकस और मूबी बड़ा काम आ रहा है । और अमेजॉन पर तो हर तरह की फ़िल्मों का ख़ज़ाना है । हिन्दी इंगलिश के अलावा फ़्रेंच, जर्मन ,मराठी ,तमिल तेलुगु और तकरीबन हर भाषा की फ़ि...