Posts

Showing posts with the label #दिल्ली #कोरोना #कवैरंटाईन #लॉकडाउन #मदर्सडे #संडे #

आज संडे है ( लॉकडाउन ३.० ) सातवाँ दिन

लीजिये एक और संडे आ गया । तो संडे का फ़ंडा अपनाइये और ऐश करिये । अब ये मत कहिये कि ऐश कैसे करें । क्योंकि हैल्पर जो नहीं आ रही है । वैसे आज तो मदर्स डे भी है तो सैलिबरेशन तो बनता है ना । अब ये मत कहिये कि क्या सैलिबरेशन , आजकल तो काम कर कर के बुरा हाल है । चलिये कोई बहाना नहीं । कुछ स्पेशल तो बनना ही चाहिये । लो फिर वही बात कि जब से लॉकडाउन हुआ है तब से तो रोज़ ही स्पेशल बना रहें है । जी बिलकुल सही है कि जब से लॉकडाउन हुआ है तब से तो रोज़ ही मदर्स डे स्पेशल चल रहा है । तो जैसे रोज़ स्पेशल बन रहा है वही बनाइये और तो फिर मस्त रहिये और ख़ुश रहिये । 🤓 अभी अभी हमारे यहाँ तो मौसम ने करवट ली है और बादल छा गये है । तो हम तो चले चाय और पकौड़ी बनाने और खाने ।