Posts

Showing posts with the label योगा

बाब रामदेव का योग सेंटर अब चीन मे भी

ख़बर है कि योग को जन-जन तक पहुँचने वाले बाबा रामदेव का योगा सेंटर अब चीन मे भी बनेगा । भारत मे तथा अन्य देशों मे तो इनकी शाखाएँ है पर अब चीन मी भी पतंजलि योगा पीठ का एक सेंटर बनेगा। आजकल रामदेव का कैंप एक क्रूज star cruise virgo पर लगा हुआ है । इस क्रूज पर १५ देशों के करीब साढ़े नौ सौ (९५०) लोगों को वो योगा सिखा रहे है।क्यूंकि रामदेव का मानना है कि मनुष्य का जीवन उतार-चढाव से भरा है । और इस क्रूज पर कैंप लगाने का उनका मकसद है कि लोग जीवन के मूल्यों को समझे । पूरी ख़बर आप यहां स े पढ़ सकते है।

बेलिबास योगा ( गुरु और रूप अनेक )

योगा जिसे भारत मे सदियों से ऋषि मुनि और साधू संत लोग करते आए है आज देश विदेश मे मशहूर हो रहा है।माना जाता है कि आज कल की भाग दौड़ भरी जिंदगी मे योगा करने से लोग स्वस्थ रहते है।योगा करने के लिए खुले माहौल जैसे बगीचे मे ,नदी या समुन्दर किनारे को सबसे अच्छा माना जाता रहा है। आज कल योगा बहुत ही ज्यादा प्रचलित हो रहा है । हर कोई योग गुरु बन रहा है। २०-२५ साल पहले दूरदर्शन पर भी योगा दिखाया जाता था जिसमे गुरु (सरदारी लाल सहगल) के दो शिष्य एक महिला और एक पुरूष उनके बताये हुए आसान करते थे। और गुरु बताते थे कि किस तरह से आसन करना है और किस आसन से कौन से रोग ठीक होते है वगैरा - वगैरा । कुछ समय बाद धीरेन्द्र ब्रह्मचारी और डॉली जी का कार्यक्रम दूरदर्शन पर आना शुरू हुआ जिसमे डॉली जी लोगों की समस्याएँ पढ़ती थी और धीरेन्द्र ब्रह्मचारी उनका जवाब देते थे और योग के विभिन्न आसान बताते थे। श्री श्री रवि शंकर जी भी योगा और मेडिटेशन और सुदर्शन क्रिया पर जोर देते है। ना केवल देशी बल्कि विदेशी लोग भी बड़ी संख्या मे इनके भक्त है।इनके एक-एक शिविर मे २५ से ३० हजार लोग आते ह...