Posts

Showing posts with the label परेड

गोवा का शिगमोत्सव फेस्टिवल

Image
गोवा मे शनिवार २९ मार्च को शिगमोत्सव फेस्टिवल का आयोजन किया गया था । कार्निवाल की ही तरह शिगमोत्सव मे भी गोवा पूरी मस्ती मे डूब जाता है । पर कार्निवाल और शिगमोत्सव मे बहुत फर्क है । कार्निवाल मे जहाँ मौज - मस्ती और फन होता है और उसमे गोवा की एक वेस्टर्न झलक दिखती है तो वहीं शिगमोत्सव मे मौज - मस्ती तो रहती है पर इस फेस्टिवल म े गोवा की पारंपरिक और धार्मिक झलक देखने को मिलती है । शिग्मो की परेड मे ,फैंसी ड्रेस,फ्लोट और डांस सब कार्निवाल से बिल्कुल अलग होते है। ये शिग्मो परेड करीब ४ - ५ घंटे चलती है । शाम ५ . ३० बजे शुरू होकर १० - १० . ३० तक ख़त्म होती है । शिग्मो मे भी परेड निकाली जाती है । इसमे भी लोग नाचते-गाते है और फ्लोट निकालते है । इसके अलावा कुछ लोग फैंसी ड्रेस मे भी रहते है । फैंसी ड्रेस मे कोई भगवान विष्णु तो कोई नारद बना था । तो कोई साई बाबा तो कोई जादू - टोने वाला तांत्रिक । और कोई मंगल पान्डे । तो कोई रावण बना था । और रावण बेस्ट लगा ...

गोवा मे कार्निवाल का जश्न

Image
कल गोवा मे कार्निवाल बडे ही जोर-शोर से मनाया गया। और ये कार्निवाल अगले तीन दिनों तक चलेगा । फोटो तो हमने बहुत सारी खींची है जिनमे से कुछ यहां लगा रहे है, उम्मीद है आप लोगों को पसंद आयेगी ।इस कार्निवाल के मुख्य अतिथि गोवा के मुख्यमंत्री थे जिन्होंने इस फ्लोट परेड को झंडा दिखाकर शुरू किया था। इस पहली फोटो मे गोवा के मुख्य मंत्री और उनकी पत्नी कार्निवाल के मूड मे रंगे नजर आ रहे है। इस मे किंग मोमो दिख रहे है ।किंग मोमो के साथ क्वीन मोमो । किंग मोमो द ग्रीक गोद ऑफ़ रिदिकुल (the greek god of ridicule ) ही कार्निवाल की शुरुआत करते है।आम तौर पर क्वीन लोकल महिला ही बनती है पर इस बार विदेशी महिला क्वीन बनी है।किंग मोमो सबको कार्निवाल की बधाई देता है और साथ ही ये भी कहता है अगले तीन दिनों (२-५) तक कार्निवाल की धूम मतलब खाओ - पियो और मौज - मस्ती करो क्यूंकि अगले तीन दिनों तक किंग मोमो का राज्य रहेगा । और इस बाद ४६ दिनों तक लेंट पीरियड (जिसमे ईसाई लोग मांसाहारी खाना नही खाते है ) शुरू होकर good friday को समाप्त होता है। वैसे ये बात हमने यहां गोवा मे आक...

गोवा के गणतंत्र दिवस की कुछ झलकियाँ

Image
आज २६ जनवरी है यानी गणतंत्र दिवस । आज सारा भारत वर्ष ५९ गणतंत्र दिवस मना रहा है।गोवा मे भी गणतंत्र दिवस जोर-शोर से मनाया जा रहा है।इस परेड को देखने के लिए गोवा के गवर्नर के अलावा के गोवा के मुख्यमंत्री,मुख्य सचिव,मंत्रिगन ,और आम जनता पंजी के कम्पाल मैदान मे एकत्रित हुई. गोवा के गवर्नर एस.सी. जमीर ने परेड का निरीक्षण किया।और उसके बाद परेड की सलामी ली जिसमे सेना के तीनों बल (थल,वायु,जल सेना ),पुलिस,एन.सी.सी.तथा स्कूल के बच्चे ने भाग लिया । सलामी के बाद गवर्नर ने लोगों को पदक प्रदान किये। और उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुआ जिसमे करीब डेढ़ हजार से ज्यादा बच्चों ने भाग लिया । कार्यक्रम शुरू होने के पहले तिरंगे रंग के गुब्बारे भी उडाये गए। इस कार्यक्रम का हमने विडियो बनाने की कोशिश तो की है पर विडियो ज्यादा साफ नही आया है। इसलिए हम यहां पर कुछ फोटो ही लगा रहे है। बाद मे विडियो अपलोड करेंगे। इस फोटो मे बच्चों ने देश मे फ़ैल रहे आतंक को दिखाया गया है। साढ़े पांच सौ स्पेशल चिल्ड्रेन ने इस कार्यक्रम को प्रस्तुत किया जिसमे इन बच्चों ने तीन गानों पर डांस क...